Namakkal Egg Production Daily: कभी सूखे की मार झेलने वाला तमिलनाडु का नमक्कल जिला आज पूरे भारत में 'एग सिटी' के नाम से फेमस है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मुताबिक, यहां की जमीन खेती के लिए बहुत ज्यादा मुफीद नहीं मानी जाती थी. ऐसे में साठ के दशक में कुछ स्थानीय लोगों ने ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ छोटे पैमाने पर पोल्ट्री शेड्स बनाने की सोची. रिजल्ट ये रहा है कि, ये कारोबार आज दुनिया भर में अपनी धाक जमा चुका है. जिस शहर की जमीन खेती के काबिल नहीं थी, वहां के लोगों ने अपनी तकदीर पोल्ट्री से ऐसी बदली कि आज वहां रोजाना 6 करोड़ से ज्यादा अंडों का प्रोडक्शन हो रहा है.

Photo Credit: pexels
ये भी पढ़ें:-ये है दुनिया की सबसे बड़ी कॉलोनी! जहां एक साथ रहते हैं 5545 परिवार, साइंस फिक्शन फिल्म जैसा है नजारा
सिर्फ 100 मुर्गियों से शुरू होकर बना अरबों का साम्राज्य
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'specsmakers.pratikshah' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसके मुताबिक, शुरुआत में ये काम सिर्फ 100 मुर्गियों के साथ एक छोटी सी झोपड़ी से शुरू हुआ था. धीरे-धीरे गांव के दूसरे लोग भी इससे जुड़े और 1990 आते-आते ये दायरा हजारों फार्म्स तक फैल गया. आज मॉडर्न टेक्नोलॉजी की मदद से यहां करीब 1100 से ज्यादा बड़े लेयर फार्म चल रहे हैं.
खेती नहीं हुई तो मुर्गी पालन से खोली किस्मत की चाबी
वीडियो में बताया गया है कि, नमक्कल के ये अंडे सिर्फ देश के अलग-अलग राज्यों में ही नहीं जाते, बल्कि ओमान, कुवैत, खाड़ी देशों और अफ्रीकी देशों तक एक्सपोर्ट होते हैं. वैज्ञानिक तरीके से तैयार वैज्ञानिक फीड और मल्टी-स्टोरी शेड्स की मदद से यहां रोजाना का प्रोडक्शन करोड़ों में बना रहता है.
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान से अफ्रीका घूमने गई थी लड़की...कैसे बन गई कबिले की 'बेगम'! देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं