विज्ञापन

एलियंस का अड्डा या कुदरत का करिश्मा? सहारा की 'रहस्यमयी आंख' का सच जानकर वैज्ञानिक भी दंग

क्या धरती भी हमें देख रही है? अफ्रीका के सुनसान रेगिस्तान में एक ऐसी रहस्यमयी आकृति है, जो हूबहू इंसान की नीली आंख जैसी दिखती है. दशकों तक वैज्ञानिक इसे एलियंस का काम या उल्कापिंड का हमला मानते रहे, लेकिन अब जो सच सामने आया है, उसने सबके होश उड़ा दिए हैं.

एलियंस का अड्डा या कुदरत का करिश्मा? सहारा की 'रहस्यमयी आंख' का सच जानकर वैज्ञानिक भी दंग
सहारा के तपते रेगिस्तान में मिली 'विशाल आंख', अंतरिक्ष से भी दिखती है टकटकी, NASA ने खोला खौफनाक राज!
AI

Eye of the Sahara: सहारा रेगिस्तान की तपती रेत अपने अंदर न जाने कितने दफन राज दबाए बैठी है, लेकिन मॉरिटानिया के बीचों-बीच जो 'नीली आंख' आसमान की तरफ टकटकी लगाए खड़ी है, वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है. इसे दुनिया 'आई ऑफ द सहारा' (Eye of the Sahara) या रिचट स्ट्रक्चर के नाम से जानती है. करीब 40 किलोमीटर चौड़ी यह आकृति इतनी साफ है कि, अंतरिक्ष में सैर कर रहे एस्ट्रोनॉट्स इसे अपना 'लैंडमार्क' मानते हैं. सोचिए, जब पूरी दुनिया धुंधली दिखे, तब ये विशाल आंख वहां से रास्ता दिखाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

क्या ये किसी आसमानी पत्थर का वार था? (Eye of the Sahara mystery)

सालों तक बड़े-बड़े सूरमा वैज्ञानिक यही रट लगाते रहे कि शायद करोड़ों साल पहले कोई विशाल उल्कापिंड यहां गिरा होगा, जिसने जमीन का सीना चीरकर ये गड्ढा बना दिया. पर नासा (NASA) की नई जांच ने इस थ्योरी की हवा निकाल दी है. वहां न तो कोई बाहरी मलबा मिला और न ही टक्कर के निशान. असल में, ये कुदरत की बरसों पुरानी 'नक्काशी' है. जमीन के भीतर से उठी चट्टानें जब गुंबद की तरह बाहर आईं, तो लाखों सालों की हवा और बारिश ने उन्हें तराश कर एक मुकम्मल आंख की शक्ल दे दी.

सिर्फ बंजर रेत नहीं, दुनिया की 'सांस' है ये (NASA satellite images Earth)

मजेदार बात ये है कि ये रेगिस्तान सिर्फ धूल नहीं उड़ाता, बल्कि दुनिया का पेट भी भरता है. नासा के मुताबिक, यहां से हर साल 18 करोड़ टन धूल उड़ती है और समंदर पार अमेजन के जंगलों तक जाती है. उस धूल में मौजूद फास्फोरस ही है, जो वहां के पेड़ों को लहलहाने की ताकत देता है, जिसे हम सिर्फ एक 'खौफनाक आंख' समझ रहे थे, वो दरअसल कुदरत का वो करिश्मा है जो हजारों मील दूर हरियाली बांट रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

ये भी पढ़ें:-मौत को छूकर टक से वापस आया! 40 घंटे तक नहीं धड़का दिल, फिर भी बच गई जान, जानें कैसे हुआ 'कुदरत का करिश्मा'

सहारा की ये आंख महज एक भौगोलिक ढांचा नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि हमारी जमीन के पास भी अपने अनकहे राज और देखने वाली नजरें हैं. कुदरत की ये कारीगरी हमें बताती है कि जिसे हम बंजर समझते हैं, वो भी पूरी दुनिया के वजूद के लिए कितना जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com