विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2022

मुंबई पुलिस बैंड ने जन्माष्टमी पर दी शानदार परफॉर्मेंस, 'मच गया शोर' की धुन बजाकर जीता लोगों का दिल

बैंड ने कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के अवसर पर फिल्म खुददार (Khud Daar) से मच गया शोर सारी नगरी रे गाने को परफॉर्म किया.

Also Read in
मुंबई पुलिस बैंड ने जन्माष्टमी पर दी शानदार परफॉर्मेंस, 'मच गया शोर' की धुन बजाकर जीता लोगों का दिल
मुंबई पुलिस बैंड ने जन्माष्टमी पर दी शानदार परफॉर्मेंस

शहर में कानून लागू करने के अलावा, मुंबई पुलिस विभाग (Mumbai Police department) ने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ-साथ उनके बैंड खाकी स्टूडियो (Khaki Studio) पर अपनी मनोरंजक प्रतिक्रियाओं के साथ व्यापक लोकप्रियता अर्जित की है. शुक्रवार को, बैंड ने कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के अवसर पर फिल्म खुददार (Khud Daar) से मच गया शोर सारी नगरी रे (Mach Gaya Shor Sari Nagri Re) गाने को परफॉर्म किया.

इस परफॉर्मेंस का एक वीडियो मुंबई पुलिस (Mumbai Police) द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो में बैंड के सदस्यों को, कुर्सियों पर बैठे, बांसुरी, तुरही, और अन्य वाद्ययंत्रों को हिंदी गीत की धुन पर बजाते हुए दिखाया गया है.

कैप्शन में लिखा है, “मुंबई पुलिस खाकी स्टूडियो में मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी 2022 पर अमिताभ बच्चन का मच गया शोर.” 

देखें Video:

जैसे ही क्लिप को ट्विटर पर अपलोड किया गया, यूजर्स खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट सेक्शन को तारीफों से भर दिया. एक यूजर ने लिखा, "शानदार किया." 

यह पहली बार नहीं है जब बैंड ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और तारीफें बटोरीं हैं. खाकी स्टूडियो हर खास मौके पर अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लेता है. इससे पहले बैंड ने इस साल की शुरुआत में अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज से श्रीवल्ली गीत बजाया था.

फिल्म ने अपने गानों के साथ दर्शकों के बीच काफी धूम मचा दी थी और मुंबई पुलिस ने इस मौके का फायदा उठाया और एक शानदार शो दिखाया.

मुंबई: जन्माष्टमी के अवसर पर ISKCON मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police Band, Mumbai Police Band Khaki Studio, Mumbai Police Band Plays Mach Gaya Shor, Krishna Janmashtami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com