विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2018

ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थी लड़की, जैसे ही फिसली तो लोगों ने ऐसे बचाई जान, वायरल हुआ VIDEO

MUMBAI में कुछ ऐसा हुआ जिससे लोगों की सांसे रुक गईं. मुंबई की लोकल ट्रेन में 17 वर्षीय लड़की फिसल गई. मोबाइल फोन पर एक वीडियो ने रिकॉर्ड किया. हादसे के कुछ घंटे बाद वीडियो वायरल हो गया.

ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थी लड़की, जैसे ही फिसली तो लोगों ने ऐसे बचाई जान, वायरल हुआ VIDEO
MUMBAI लोकल ट्रेन से फिसली लड़की, वायरल हुआ VIDEO
MUMBAI में कुछ ऐसा हुआ जिससे लोगों की सांसे रुक गईं. मुंबई की लोकल ट्रेन में 17 वर्षीय लड़की फिसल गई. मोबाइल फोन पर एक वीडियो ने रिकॉर्ड किया. हादसे के कुछ घंटे बाद वीडियो वायरल हो गया. ठाणे की रहने वाली लड़की मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रही थी. उसी वक्त उसका पैर फिसल गया. लोगों ने उसकी टी-शर्ट पकड़कर जान बचाई. कुछ सेकंड लटकने के बाद उसे कम्पार्टमेंट में वापस खींच लिया गया. 

BMW कार सवार ने पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, पुलिस ने आधी रात को 4 किलोमीटर दौड़ाकर पकड़ा

ये हादसा सोमवार को घाटकोपर और विखरोली स्टेशन के बीच हुआ. लड़की दिवा में रहती है. दिवा स्टेशन उतरने के बाद उसने मेडिकल हेल्प ली. उसके हाथ से काफी खून बह रहा था. यात्रियों ने बताया कि लड़की दरवाजे के बहुत पास खड़ी थी और ट्रेन में काफी लोग सवार थे. 

दोस्तों के साथ खेल रहा था बच्चा, महिला ने ऊपर चढ़ा दी कार, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, देखें Viral Video

मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. रेलवे पुलिस ने लड़की की पहचान कर ली है. लड़की ने पुलिस को बताया- मैं फोन पर बात कर रही थी. उसी वक्त मैंने बैलेंस खो दिया और गिर गई. 

देखें VIDEO:
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Viral Video, Mumbai Local Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com