विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

मुकेश अंबानी की पार्टी की अंदर की तस्वीरें, इस तरह किया लोगों ने एन्जॉय

अंबानी परिवार ने मुंबई ने ग्रांड पार्टी दी. जिसमें कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं थी. सोशल मीडिया पर अब पार्टी की अंदर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

मुकेश अंबानी की पार्टी की अंदर की तस्वीरें, इस तरह किया लोगों ने एन्जॉय
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं मुकेश अंबानी की पार्टी की तस्वीरें.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं मुकेश अंबानी की पार्टी की तस्वीरें.
  • केक की तस्वीरें और सिंगर जुबीन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
  • पार्टी में सिंगर जुबीन नोटियाल ने परफॉर्मेंस दी.
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई उनकी बचपन की दोस्त से हुई. गोवा में दोस्तों और करीबियों के बीच ये फंक्शन हुआ. जिसके बाद अंबानी परिवार ने मुंबई ने ग्रांड पार्टी दी. जिसमें कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं थी. सोशल मीडिया पर अब पार्टी की अंदर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

सगाई के बाद आकाश अंबानी और श्लोका का VIDEO वायरल, दिखी क्यूट कैमिस्ट्री

पार्टी में शाहरुख खान, एश्वार्या राय बेटी अराध्या के साथ, कैटरीना कैफ, करण जौहर और किरण राव पहुंचीं. वहीं क्रिकेट स्टार्स जहीर खान पत्नी सागरिका के साथ, हरभजन सिंह पहुंचे. इन सभी सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. अब जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो पार्टी के अंदर की हैं. जिसमें केक की तस्वीरें और सिंगर जुबीन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. 

मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई की PHOTOS, गोवा में कुछ इस तरह मना जश्न
 
 

A post shared by filmysafar (@filmysafar) on

 
पार्टी में जुबीन ने परफॉर्मेंस दी. उनका 'हम्मा सॉन्ग', 'बावरा मन' और 'काबिल हूं', 'अगर तुम साथ हो बूंद-बूंद' और 'कुछ तो बाटा' जैसे पॉपुलर गाने गाय हैं. 28 साल के इस सिंगर ने इंस्टाग्राम फोटो स्टोरी पर पार्टी की तस्वीरें पोस्ट की हैं. पार्टी के दिन चर्चा में था तो वो था तीन फ्लोर का केक. जिसे तैयार किया है बंटी महाजन ने. जो केक डिजाइन करने के एक्सपर्ट हैं. केक पर आकाश अंबानी और श्लोका का नाम भी लिखा था. 

मुकेश अंबानी के बच्चों को मिलती थी इतनी पॉकेट मनी, सुनकर रह जाएंगे हैरान
 
ambani party

लोकल न्यूज वेबसाइट नागपुर टुडे की मानें तो आकाश और श्लोका की शादी साल के अंत तक हो जाएगी. बता दें, श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं. वहीं आकाश देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं. दोनों ही परिवारों ने पहले कुछ भी कहने से इनकार किया था.

Viral Video: आकाश अंबानी ने फोटोग्राफर्स को दी वार्निंग- अच्छा फोटो छापना!
 
 

A post shared by bollygyaan (@bollygyaan__) on


श्वेता मेहता से जुड़ी खास बातें-
* timesofindia की खबर के मुताबिक, धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ने के बाद श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलिजी की पढ़ाई की. 
* मास्टर्स करने के लिए उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस का रुख किया और लॉ से मास्टर्स किया.
* डिग्री लेने के बाद 2014 में रोसी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर का पद संभाला.
* श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में को-फाउंडर भी हैं.
* ये संस्था एनजीओ की मदद का काम करती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Ambani, Akash Ambani, Akash Ambani And Shloka Mehta, Shloka Mehta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com