मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक दलित महिला की नाक काट दी गई। महिला का कसूर इतना था कि उसने की गई मजदूरी के पैसे मांग लिए थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भोपाल:
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक दलित महिला की नाक काट दी गई। महिला का कसूर इतना था कि उसने की गई मजदूरी के पैसे मांग लिए थे। महिला पर हमला करने वाले शख्स का नाम सुरेश प्रजापत है और ये ईंट भट्टे का मालिक है। महिला यहीं पर मजदूरी करती थी। तभी पैसे मांगने से नाराज सुरेश ने महिला पर हमला कर उसकी नाक काट थी और उसके बाद भी उसके चेहरे पर कई वार किए। रातभर महिला वहीं पड़ी रही और सुबह खुद चलकर वो शहर पहुंची। तब लोगों उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मध्य प्रदेश, महिला, दलित, नाक काटी