विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2022

बांध की सीधी दीवार पर चढ़कर दौड़ने लगीं बकरियां, VIDEO देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

सोशल मीडिया पर इन दिनों माउंटेन गोट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. इस वीडियो में जो आपको नजर आ रही हैं, ये माउंटेन बकरियां हैं, जो बांध की सैकड़ों फीट ऊंची दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही हैं.

बांध की सीधी दीवार पर चढ़कर दौड़ने लगीं बकरियां, VIDEO देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
बकरियों का आश्चर्यजनक वीडियो, इंटरनेट पर हुआ वायरल

इंटरनेट पर जानवरों से जुड़े वीडियोज देखना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन इन दिनों बकरियों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो में एडवेंचर भी है और सरप्राइज़िंग भी. बकरियों का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कि आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं करेंगे. वीडियो में कुछ बकरियों को न केवल बांध की सीधी दीवार पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है, बल्कि आप उन्हें इस दीवार पर दौड़ते हुए भी देखेंगे.

यहां देखें वीडियो

बकरियों का आश्चर्यजनक वीडियो 

पहाड़ी बकरियां जिन्हें माउंटेन गोट्स भी कहा जाता है. इनके नाम में ही इनकी खासियत छिपी हुई है.वो बकरियां जो खड़ी चट्टानों पर चढ़ने का हुनर रखती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर माउंटेन गोट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहीं ये माउंटेन बकरियां बांध की सैकड़ों फीट ऊंची दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में आपको बकरियों का ये काम आसान लग सकता है, लेकिन जब वीडियो में बांध का हवाई नजारा दिखाया जाएगा, तो आपको अंदाजा हो जाएगा कि, ये कितना मुश्किल और जोखिम भरा भी. उनकी गृप  देखकर 1 मिनट के लिए आप हैरत में पड़ जाएंगे कि, आखिर यह किया तो किया कैसे.

बकरियों का ये वीडियो देख नेटिजंस हैं हैरान

इस वीडियो को Figen नाम के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वायरल हो रहे माउंटेन गोट के इस वीडियो को देखकर नेटिजंस अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं. एक ने लिखा, 'अमेजिंग.' तो दूसरे ने कहा, 'यही खासियत इन्हें रेयर बनाती है.' आपको बता दें कि अल्पाइन आइबेक्स जंगली बकरी की एक प्रजाति है, जो यूरोपीय आल्प्स के पहाड़ों में रहती है. यह एक बार केवल इटली और फ्रांसीसी आल्प्स में पाई गई थीं, लेकिन अब यह स्विट्जरलैंड में देखने को मिल रही हैं, साथ ही यह जर्मनी, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया और स्लोवेनिया में भी पाई जाती हैं. 

* ""बाघ को खाना खिलाने के लिए शख्स ने खोल दी बस की खिड़की, आगे जो हुआ उसे देख कांप जाएगी रूह
* ''मौत के मुंह से बाल-बाल बचा शख्स, लोगों ने कहा- 'लगता है 'यमराज' का लंच टाइम था'
* "छोटे बच्चे ने गुजराती गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें VIDEO

देखें वीडियो- विजय देवरकोंडा को एयरपोर्ट पर किया स्‍पॉट, जल्‍द रिलीज होने वाली है 'लाइगर'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mountain Goat Video, Mountain Goats Climbing On Dam Wall, Goat Adorable Video, Goat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com