यह ख़बर 21 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पाक महिला के अमेरिका को 'सास' कहने पर हंस गई हिलेरी!

खास बातें

  • कड़क समझे जाने वाली हिलेरी क्लिंटन उस समय हंसी से लोट-पोट हो गईं जब एक पाक महिला ने अमेरिका की तुलना दोष ढूढ़ने वाली 'सास' से की।
इस्लामाबाद:

कड़क समझे जाने वाली अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन उस समय हंसी से लोट-पोट हो गईं जब एक पाकिस्तानी महिला ने अमेरिका की तुलना दोष ढूढ़ने वाली 'सास' से की। अफगान सीमा से सटे अशांत खबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक महिला संगठन मे काम करने वाली पाकिस्तानी महिला शमामा ने एक कार्यक्रम में कहा, हम सभी जानते हैं कि जो कुछ हो रहा है पूरा पाकिस्तान उसका दंश झेल रहा है और अमेरिका के साथ सहयोग करने का प्रयास कर रहा है लेकिन अमेरिका तो जैसी 'सास' ठहरी जो हमसे संतुष्ट ही नहीं है। उनकी इस टिप्पणी से लोगों में ठहाका फूट पड़ा और हिलेरी भी अपने आप को रोक नहीं पाईं। अपने बेटी चेलसिया की शादी कर चुकीं हाजिरजवाब हिलेरी ने कहा कि वह महिलाओं का दृष्टिकोण समझती हैं क्योंकि वह खुद भी एक सास हैं। उन्होंने कहा, अब मैं सास हूं और मैं यह पूरी तरह समझती हूं कि आप क्या कह रही हैं और उम्मीद है कि आगे से निजी और सार्वजिनक रूप से अच्छा करने का प्रयास करूंगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com