विज्ञापन
This Article is From May 14, 2025

मां का दर्द...आंखों के सामने ट्रक ने छीनी औलाद, घंटों तक रोती-बिलखती रही हथिनी, देखकर भर आए लोगों के आंसू

घटना उस वक्त हुई जब एक हथिनी का नन्हा बच्चा ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई. मां अपने बच्चे के शव के पास से घंटों तक नहीं हिली और वहीं खड़ी रही.

मां का दर्द...आंखों के सामने ट्रक ने छीनी औलाद, घंटों तक रोती-बिलखती रही हथिनी, देखकर भर आए लोगों के आंसू
हथिनी के बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत, रोती रही, बच्चे के शव को छोड़ने को नहीं थी तैयार

Truck hit baby elephant in malaysia: इंसान और जानवर दोनों के लिए संतान का रिश्ता सबसे गहरा होता है. इसका एक मार्मिक उदाहरण हाल ही में सामने आया जब एक मादा हाथी अपने बच्चे की मौत के बाद घंटों तक उसके शव के पास बैठी रही, रोती रही और उसे छोड़ने से इनकार कर दिया. यह दिल दहला देने वाला वीडियो (heartbreaking elephant video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना (elephant calf death news) मलेशिया की बताई जा रही है.

ट्रक से सिर लगाकर रोती-तड़पती दिखी मां (Mother elephant cries after truck hit her baby)

घटना उस वक्त हुई जब एक हथिनी का नन्हा बच्चा ट्रक (wildlife accident viral video) के नीचे आ गया. यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि हाथी के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मां हथिनी अपने बच्चे की लाश के पास से घंटों तक नहीं हिली और वहीं खड़ी रही. ये पल देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं. आसपास मौजूद लोगों ने देखा कि कैसे मादा हाथी अपने मृत बच्चे के शव को सूंड से छूती रही, उसे जगाने की कोशिश करती रही और अंत में रोने लगी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मादा हाथी बार-बार बच्चे के शरीर को सूंड से उठाने की कोशिश कर रही है. उसकी आंखों से आंसू छलकते हुए नजर आ रहे हैं. वह किसी भी कीमत पर अपने बच्चे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थी.

यहां देखें वीडियो

दिल तोड़ देने वाला वीडियो वायरल, लोगों का फूटा दर्द (elephant emotional video)

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर भावनाओं का सैलाब आ गया. एक यूजर ने लिखा, जानवरों में भी उतना ही प्यार होता है जितना इंसानों में. यह वीडियो दिल तोड़ने वाला है. दूसरे ने कहा, हम इंसानों ने प्रकृति को नुकसान पहुंचाते-पहुंचाते अब मासूम जानवरों को भी चैन से जीने नहीं दिया. कई लोगों ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

इस वीडियो (baby elephant crushed by truck) ने लोगों को न केवल भावुक किया, बल्कि एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि किस तरह इंसानी लापरवाही से जानवरों की जान जा रही है. जंगलों में हो रही ट्रैफिक और इंसानी दखलअंदाजी का सीधा असर वन्यजीवों पर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:- जमीन में सालों से दफ्न था बक्सा, खोलते ही लोगों की निकल गईं चीखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Truck Hit Baby Elephant In Malaysia, Mother Elephant Cries After Truck Hit Her Baby, Mother Elephant Calf Crushed By Truck, Elephant Emotional Video, Mother Elephant Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com