Girl Dancing With Monkey In Reel: इन दिनों इंटरनेट पर एक मजेदार लेकिन चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बंदर के साथ रील बनाते हुए मुश्किल में पड़ जाती है. हैरान कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की छत पर मटकते हुए रील बना रही होती है, तभी वहां एक लंबी पूंछ वाला बंदर अपने साथी के साथ आ धमकता है. लड़की 'राजा जी' गाने पर रील बनाने की कोशिश कर रही होती है और साथ ही बंदर से दोस्ती करने के लिए उसकी तरफ हाथ बढ़ाती है. इस दौरान पहले तो बंदर भी शांत स्वभाव से लड़की का हाथ पकड़ता है, लेकिन जैसे ही लड़की दूसरी तरफ देखती है, बंदर अचानक गुस्से में आ जाता है. अगले ही पल गुस्से से तिलमिलाता बंदर लड़की के बाल खींचने लगता है.
बंदर ने लड़की के बाल पकड़कर जोर से खींचा (monkey pulls girl hair)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, अचानक बंदर ने लड़की के बालों को जोर से पकड़ लिया और खींचने लगा. लड़की दर्द से कराहने लगी और किसी तरह खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्द से तड़पती लड़की जैसे-तैसे खुद को छुड़ाकर वहां से भाग जाती है. इस दौरान दूसरा बंदर चुपचाप बैठा रहता है और पूरी घटना को तमाशे की तरह देखता रहता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
Kalesh b/w a Monkey and a Reel Dancer: pic.twitter.com/IaPaHcHZ8w
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 1, 2025
सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं (bandar ne reel banati hui ladki ke khiche baal)
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा, बंदर भाई, लड़की की एक्टिंग देखकर भड़क गया. दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, बंदर का गुस्सा तो किसी बॉस से भी ज्यादा खतरनाक है. एक अन्य यूजर ने लिखा, अब इस लड़की को बंदरों के साथ रील नहीं बनानी चाहिए.
जानवरों के साथ सतर्कता बरतें (monkey prank video)
विशेषज्ञों का कहना है कि जंगली जानवरों के साथ इंटरैक्ट करते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए. बंदर जैसे जानवर कब आक्रामक हो जाएं. कहा नहीं जा सकता, इसलिए पालतू न होने वाले जानवरों से उचित दूरी बनाए रखना ही बेहतर है.
ये भी पढ़ें:-बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं