Bandar Ka Video: बंदरों की शरारत से भला कौन वाकिफ नहीं है. अक्सर बंदरों को मस्ती के मूड में या फिर लोगों को अपनी मस्ती भरी शरारतों से परेशान करते देखा जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें बंदरों की टोली एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ती नजर आ रहे है. वीडियो को देखकर एक मिनट के लिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. अक्सर कुछ मंदिर परिसर में बंदरों को घूमते देखा जाता है, जो प्रसाद या फिर खाने की किसी चीज के लिए कई बार लोगों की नाक में दम कर देते हैं. यूं तो बंदरों के ऐसे कई वीडियोज आए दिन इंटरनेट पर देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहा यह वीडियो वाकई लोगों को हैरान कर रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चौंका देने वाले इस वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की को किसी प्राचीन मंदिर के पास देखा जा सकता है. इस दौरान लड़की मंदिर परिसर के सामने खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रही होती है कि, तभी अचानक बंदरों का झुंड उसके पास पहुंच जाता है और देखते ही देखते कई बंदर बड़े मजे से उसके कंधे पर बैठ जाते हैं. वहीं कुछ बंदर उसकी कमर से चिपक जाते हैं, तो कुछ उसकी पीठ पर बैठ जाते हैं. वहीं वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कुछ बंदर लड़की की टांग तक पकड़ लेते हैं. इस दौरान लड़की खुद को उनसे दूर करने की कोशिश करती नजर आती है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो में कभी बंदर उसके कंधे पर, तो कभी उसके सिर पर चढ़ते नजर आते हैं. वीडियो के आखिर में आप देखेंगे कि लड़की खुद को बंदर से छुड़ाने में कामयाब हो जाती है. इस वीडियो को अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर एक के बाद एक रिएक्शन दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं