विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2022

रैंप वॉक कर रही मॉडल ने दर्शक को कोट से मारा, वायरल वीडियो में देखें पूरा नजारा

क्लिप में एक मॉडल कैटवॉक (Cat Walk) करने के दौरान लैवेंडर और काले स्कर्ट सेट में दिखाई देती है. जो अपने कोट को चारों ओर हवा में लहराती दिख रही है. जिसके बाद वह कुछ आगे बढ़ती है और अचानक से रुक कर एक दर्शक पर अपना कोट झटक कर मारने की कोशिश करती है.

रैंप वॉक कर रही मॉडल ने दर्शक को कोट से मारा, वायरल वीडियो में देखें पूरा नजारा
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है.
नई दिल्ली:

किसी भी फैशन शो (Fshion Show) में सभी का ध्यान खूबसूरत मॉडल्स (Models) और उनके स्टाइल पर टिका होता है. लेकिन इन दिनों एक मॉडल ने रैंप वॉक (Ramp Walk) वक्त के वक्त ऐसा कर दिया जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है. दरअसल रैंप वॉक के दौरान एक मॉडल एक दर्शक से उलझ बैठी. एक फुटेज में एक मॉडल को अपनी रैंप वॉक शुरू करने के दौरान दर्शकदीर्घा में बैठे एक शख्स पर अपने कोट से हमला करते देखा गया है. जिसके बाद से ही ये वीडियो हर जगह छा गया है.

अब तक इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लाखों दर्शकों ने देखा है. वायरल हो रही क्लिप में एक मॉडल कैटवॉक (Cat Walk) करने के दौरान लैवेंडर और काले स्कर्ट सेट में दिखाई देती है. जो अपने कोट को चारों ओर हवा में लहराती दिख रही है. जिसके बाद वह कुछ आगे बढ़ती है और अचानक से रुक कर एक दर्शक पर अपना कोट झटक कर मारने की कोशिश करती है. मॉडल की ये पूरी हरकत कैमरे में कैद हो जाती है.

यहां देखिए वीडियो-

वीडियो डिजाइनर क्रिश्चियन कोवान के शो का बताया जा रहा है. फिलहाल वीडियो (Video) में आगे मॉडल को अपनी रैंप वॉक जारी रखते देखा जा सकता है. इस दौरान उसके हावभाव भी सामान्य रहते हैं, जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है. बताया जा रहा है कि तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो टिकटॉक पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है. जिसे बीते हफ्ते डिजाइनर क्रिश्चियन कोवान ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.

आपको बता दें कि यह फुटेज बीते साल का बताया जा रहा है. वहीं इस बार इसके वायरल होने के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि डिजाइनर क्रिश्चियन कोवान न्यूयॉर्क फैशन वीक की तैयारियों में लगे हुए हैं, जो कि 11 फरवरी से शुरू होगी. असल में मॉडल (Model) की ये हरकत पहले से ही प्लान थी. जो कि सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Model, Ramp Walk, Trending Video, Viral Video, Latest Trending Video, Tik Tok, Bizarre Video, Christian Cowan, TikTok, Instagram, Catwalk, Designer Christian Cowan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com