विज्ञापन

VIDEO: मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, Kiss करके बयां की मोहब्बत, जानें आखिर क्यों करना पड़ा ये अजीबोगरीब काम

Shocking Marriage: क्या आपने कभी किसी को मगरमच्छ से शादी करते देखा है? मेक्सिको के एक मेयर की ऐसी ही अनोखी शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जिसके पीछे एक गहरा और पुराना विश्वास छिपा है.

VIDEO: मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, Kiss करके बयां की मोहब्बत, जानें आखिर क्यों करना पड़ा ये अजीबोगरीब काम
मेयर और मगरमच्छ की शादी का वीडियो हुआ वायरल

Mexico crocodile wedding: मेक्सिको के ओआक्साका प्रांत का एक छोटा सा शहर सैन पेड्रो हुएमेलुला इन दिनों दुनिया भर की सुर्खियों में है. यहां के मेयर विक्टर एगुइलर ने एक ऐसी दुल्हन चुनी है, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह गया. यह दुल्हन कोई आम इंसान नहीं, बल्कि एक मादा मगरमच्छ है, जिसे शादी के जोड़े में सजाकर मेयर के साथ विवाह के बंधन में बांधा गया. शादी के मंडप में मगरमच्छ को सफेद गाउन पहनाया गया था. मेयर विक्टर ने अपनी इस अजीबोगरीब दुल्हन को पूरी रस्म के साथ किस किया और गले लगाया. हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से मगरमच्छ के जबड़ों को मजबूती से बांध दिया गया था, ताकि किसी भी अनहोनी की गुंजाइश न रहे.

क्यों निभाते हैं ये रस्म? (San Pedro Huamelula tradition)

यह कोई मजाक नहीं, बल्कि सदियों पुरानी आदिवासी परंपरा का हिस्सा है. स्थानीय मछुआरों का मानना है कि मगरमच्छ को नदी और समुद्र की देवी का दर्जा प्राप्त है. मेयर का इस जीव से शादी करना दरअसल, प्रकृति के साथ एक समझौता करने जैसा है. मान्यता है कि इस अनुष्ठान को करने से समुद्र शांत रहता है और मछुआरों को मछली पकड़ने में बंपर सफलता मिलती है. यह रस्म पूरे समुदाय के लिए समृद्धि लाने का जरिया मानी जाती है, जिसे मेयर का फर्ज माना गया है.

अनोखी परंपरा का असर (Mayor Victor Aguilar wedding)

सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें वायरल होते ही लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ लोग इसे सांस्कृतिक विविधता का सम्मान बता रहे हैं, तो कुछ इसे सुनकर हैरान हैं. यह परंपरा आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनती जा रही है. मेयर की इस शादी से यह साफ है कि आधुनिक दौर में भी लोग अपनी जड़ों और मान्यताओं से जुड़े रहना चाहते हैं. चाहे रस्म कितनी भी अजीब क्यों न लगे, लेकिन समुदाय का विश्वास और आस्था इसे आज भी जीवित रखे हुए है. सैन पेड्रो हुएमेलुला की यह शादी परंपरा और आस्था का एक अद्भुत उदाहरण है. यह बताती है कि दुनिया के अलग-अलग कोनों में विश्वास के नाम पर कितनी अनोखी और रोचक प्रथाएं आज भी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: यहां बहता है 'खूनी' झरना! ब्लड जैसा लाल क्यों दिखता है इसका पानी, चौंका देगी वजह

ये भी पढ़ें:-अमेरिका में ऐसे होते हैं मिडिल क्लास घर, 1 एकड़ में फैला है पूरा आशियाना, प्राइज जानकर ठनक जाएगा माथा!

ये भी पढ़ें:-VIDEO: ये Croissant देखकर उड़ जाएंगे होश, क्रीम में 'बाल' फेंट कर खाने के लिए परोस रही ये बेकरी

ये भी पढ़ें:-VIRAL: बाप-बेटे एक साथ बने दूल्हे, एक ही दिन सजाया सेहरा, अब्बा के तीसरे निकाह ने सबको चौंकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crocodile Viral Video, Wedding, Animal Wedding, Mayor, Tradition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com