विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2019

झूला झूलते-झूलते अचानक गिरी महिला, चीख पड़े लोग... देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

मैक्सीको में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एम्यूज़मेंट पार्क में राइड के दौरान एक महिला झूले से गिर गई.

Also Read in
झूला झूलते-झूलते अचानक गिरी महिला, चीख पड़े लोग... देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
झूला झूलते-झूलते अचानक गिरी महिला, चीख पड़े लोग.

मैक्सीको में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. एम्यूज़मेंट पार्क में राइड के दौरान एक महिला झूले से गिर गई. गिरते ही झूला उसके सिर पर लगा. शुक्रवार को मैक्सिको के कियूदाद ज्वारेज के कटाप्लम अम्यूजमेंट पार्क में घटना हुई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महिला ने बॉस के मैसेज का दिया ऐसा जवाब, अगले ही दिन हाथ में थमा दिया इस्तीफा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अम्यूजमेंट पार्क में राइड पर गई थी. जैसे ही झूले ऊपर की तरफ उठा तो महिला सीट से फिसल गई. कुछ सेकंड हवा में रहने के बाद वो गिर गई और झूला उसके सिर पर लग गया. महिला के गिरने के बाद झूला चलाने वाले ने भी झूला रोकने की कोशिश की.

पाकिस्तान के सबसे भारी इंसान को अस्पताल ले जाने में छूटे पसीने, बुलानी पड़ी मिलिट्री

हालांकी अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इस घटना में महिला को कितनी चोटे आई हैं. जैसे ही महिला गिरी तो आस-पास के लोग आ गए और महिला के पास पहुंच गए. 

रवींद्र नाथ टैगोर के Quote को खलील जिब्रान का बताकर शेयर करने पर ट्रोल हुए पाक पीएम इमरान खान

देखें VIDEO:

घटना के बाद ज्वारेज के मेयर अरमांडो कबाडा ने फेसबुक पर अम्यूजमेंट पार्क की कुछ तस्वीरे शेयर कीं. उन्होंने कहा ये राइड बिना किसी की परमीशन के चल रहा था. घटना के बाद इसे तत्काल रूप से बंद कर दिया गया है. 

पिछले साल चीन में ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें 5 वर्षाय बच्चा फेरी व्हील की सीट से फिसल गया था. उसके कंधे में चोट आई थी. लेकिन उसे सही सलामत बचा लिया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mexico, Juarez, Amusement Park, Viral Clip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com