विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

चिड़ियाघर में महिला के ऊपर चढ़ गया भालू, हंसने लगे लोग तो किया ऐसा... देखें Video

मेक्सिको के चिड़ियाघर में ऐसी घटना हुई, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. मेक्सिको के इकोलोजिकल पार्क में एक भालू महिला के ऊपर चढ़ गया और उसके बाल सहलाने लगा.

Also Read in
चिड़ियाघर में महिला के ऊपर चढ़ गया भालू, हंसने लगे लोग तो किया ऐसा... देखें Video

मेक्सिको के चिड़ियाघर में ऐसी घटना हुई, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. मेक्सिको के इकोलॉजिकल पार्क में एक भालू महिला के ऊपर चढ़ गया और उसके बाल सहलाने लगा. सभी को लग रहा था कि भालू महिला पर अटैक करने के लिए आ रहा था, लेकिन भालू महिला के बाल छूकर निकल गया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

सुप्रिया सुले ने लगाया अजित पवार को गले तो बीच में आ गया माइक, फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें Video

टूर्रिस्ट का एक ग्रुप पार्क के अंदर घूम रहा था. तभी घूमते हुए दो भालू आ गए. एक भालू टूर्रिस्ट के पास आ गया. लोग भालू को देखकर वहीं खड़े हो गए. भालू आया और महिला के ऊपर खड़े हो गया. जिसके बाद बालों को सहलाने लगा. लोग हंसने लगे तो वो नीचे उतरकर चला गया. 58 सेकंड का ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है.

रो-रोकर बुजुर्ग महिला का हो रहा था बुरा हाल, पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल ने इस तरह कराया चुप, देखें Video

देखें VIDEO:

23 नवंबर को शेयर किया गए इस वीडियो के अब तक करीब 2 लाख व्यूज हो चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ''भालू आक्रामक नहीं होते हैं. उनके प्रति प्यार दिखाया जाए तो वो बहुत प्यारे होते हैं.'' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''वह मेरी काली बिल्ली की तरह है. मेरे बगल वाले सोफे पर बैठकर वह मेरे पास आएगी और मेरे हाथ को छूकर मुझे बताएगी कि उसे अटेंशन चाहिए.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mexico, Ecological Park, Black Bear, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com