विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

चोरी करने दुकान में घुसा और तान दी बुजुर्ग पर बंदूक, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

सोशल मीडिया पर चोर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. मैक्सिको में एक चोर ने चोरी की नाकाम कोशिश की. उसकी गलती ये हुई कि उसने एक बुजुर्ग के सामने बंदूक तान दी.

चोरी करने दुकान में घुसा और तान दी बुजुर्ग पर बंदूक, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा
मैक्सिको में एक चोर ने चोरी की नाकाम कोशिश की.
  • मैक्सिको में एक चोर ने चोरी की नाकाम कोशिश की.
  • सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है.
  • बुजुर्ग के सामने तानी बंदूक तो जमकर हुई पिटाई.
सोशल मीडिया पर चोर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. मैक्सिको में एक चोर ने चोरी की नाकाम कोशिश की. उसकी गलती ये हुई कि उसने एक बुजुर्ग के सामने बंदूक तान दी. उसके बाद जो हुआ वो चोर के लिए बुरे सपने की तरह था. वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर बुचर शॉप में घुसता है और बिना किसी से बात किए बंदूक निकाल लेता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. लोग चोर का मजाक उड़ा रहे हैं और बुजुर्ग शख्स को हीरो मान रहे हैं.

10 महीने का बच्चा गिर गया चलती कार से, देखें ये खतरनाक वीडियो

चोर सीधे जाकर कैशियर के सामने बंदूक तान देता है. जिसके बाद वो बुजुर्ग के सामने बंदूक लेकर खड़ा हो जाता है. बुजुर्ग खड़ा रहता है और उसको पकड़ने का इंतजार करता है. जैसे ही चोर पीछे मुड़ता है तो बुजुर्ग भगकर उसे पकड़ लेता है और बंदूक छुड़ाकर फेक देता है. चोर खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करता रहता है लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति उसको खूब पीटता है.

दिल्‍ली की सड़कों पर रह रहा था Oxford Graduate, इस तरह इंटरनेट ने की मदद

यही नहीं खीच-तान में उसकी शर्ट भी निकल जाती है. जैसे ही लोग उसे दुकान के बाहर भागते देखते हैं तो उसे बाकी लोग पकड़ लेते हैं. 10 मिनट के अंदर ही पुलिस वहां पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया. ये वीडियो फेसबुक पर सोमवार को पोस्ट किया गया था. जिसके बाद ये वायरल हो गया. 

VIDEO: बंदर ने ऐसे लिया शख्स से बदला, फेक दिया था नदी में

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gunman, Butcher Shop, Mexico, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com