विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2021

विमान के पहियों के पास बैठ पूरा किया जानलेवा सफर, लैंडिंग होने पर अस्पताल में कराया गया एडमिट

एक अमेरिकन शख्स ने विमान (Plane) के लैंडिंग गियर (Landing Gear) के पास बैठकर यात्रा की. विमान के लैंड के करते ही एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने जब उस शख्स को लैंडिग गियर पर बैठे देखा तो हैरान रह गए.

विमान के पहियों के पास बैठ पूरा किया जानलेवा सफर, लैंडिंग होने पर अस्पताल में कराया गया एडमिट
विमान के लैंडिंग गियर से पकड़ा गया शख्स.
Photo Credit- @ONLYinDADE
नई दिल्ली:

दुनिया के हर शख्स का सपना होता है कि वो एक दिन हवाई सफर करें. लेकिन कुछ लोग ऐसा सफर कर लेते हैं, जिसमें उनकी जान पर  बन आती है. एक शख्स ने हाल ही में ऐसा ही सफर किया है. दरअसल एक अमेरिकन शख्स ने विमान (Plane) के लैंडिंग गियर (Landing Gear) के पास बैठकर यात्रा की. विमान के लैंड के करते ही एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने जब उस शख्स को लैंडिग गियर पर बैठे देखा तो हैरान रह गए.

एक जानकारी के मुताबिक विमान करीब दो घंटे 30 मिनट तक हवा में रहा, तब तक ये शख्स लैंडिग गियर के पास ही बैठा रहा. जैसे ही इस बारे में कर्मचारियों को मालूम हुआ वो उसे सबसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. ग्वाटेमाला (Guatemalan) से मियामी (Miami) के लिए एक अमेरिकी विमान (American Airlines) ने उड़ान भरी. इसी विमान में पैसेंजर्स के अलावा एक शख्स और मौजूद था. जो कि  विमान के लैंडिंग गियर में बैठा था. 

यहां देखिए वीडियो-

ग्वाटेमाला से मियामी पहुंचने का सफर पूरा करने में विमान ने करीब दो घंटे 30 मिनट लिए. तब तक ये शख्स हवा में ही लैंडिंग गियर के पास ही बैठा रहा. ज्यादातर लोगों को ताज्जुब इस बात का है कि आखिर ये शख्स जिंदा कैसे बचा. विभाग ने एक बयान में कहा, 'मियामी एयरपोर्ट पर 26 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा गया है, जो ग्वाटेमाला से आने वाले एक विमान के लैंडिंग गियर के बॉक्स में मौजूद था.' 

ये भी पढ़ें: राता लंबिया गाने का मस्त अंदाज में लुत्फ लेते दिखे भाई-बहन, वायरल वीडियो देख हर कोई हो रहा खुश

सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें विमान के लैंड करने के बाद एयरपोर्ट (Airport) कर्मचारियों को लैंडिग गियर से शख्स को निकालते हुए देखा जा सकता है. इस तरह के सफर में इंसान वायुमंडलीय प्रेशर के चलते जान गंवा देता है और अगर कोई बच भी जाता है तो लैंडिग (Landing) के वक्त उसकी जाने का खतरा हमेशा बना रहता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Survive In Palne Wheel, Plane Landing Gear, Viral Video, Flight, Guatemala, Miami, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com