विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2023

लंदन की सड़क पर शख्स ने सैंकड़ों लोगों के सामने गाया 'मां' गाना, सुनकर भावुक हो जाएंगे

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक गायक सड़क पर मां गाना गा रहा है. यह गाना इतना इतना मधुर है कि आस-पास के दर्शक भी इस सिंगर का साथ दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह गाना पूरी तरह से वायरल हो चुका है. इस गाने पर कई यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

लंदन की सड़क पर शख्स ने सैंकड़ों लोगों के सामने गाया 'मां' गाना, सुनकर भावुक हो जाएंगे

Viral Video on Social Media: 2007 में अमिर खान अभिनीत फिल्म तारे ज़मीन पर रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे एक बच्चे पर पढ़ाई का प्रेशर होता है. उसे परिवार से दूर रखा जाता है. इस फिल्म में वैसे तो बहुत अच्छे-अच्छे गाने हैं. मां नाम का एक गाना बहुत ही खास है. इस गाने को सुनने के बाद कोई भी इंसान भावुक हो जाएगा. उसे उसकी मां की याद आ जाएगी. सोशल मीडिया पर यही गाना फिर से वायरल हो रहा है. इसे लंदन की एक सड़क पर एक स्ट्रीट सिंगर ने गाया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

देखें इस वायरल वीडियो को

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक गायक सड़क पर मां गाना गा रहा है. यह गाना इतना इतना मधुर है कि आस-पास के दर्शक भी इस सिंगर का साथ दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह गाना पूरी तरह से वायरल हो चुका है. इस गाने पर कई यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. वायरल हो रहे इस गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

vish.music नाम के यूज़र ने इस गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस गाने को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं इस गाने पर कई लोगों के लाइक्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही प्यारा वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर आवाज़ में शख्स ने गाना गाया है..

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taare Zameen Par, Viral Story, Viral Song, Viral Song Maa, Maa Song Sung By Street Artist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com