विज्ञापन

चोट ने हर्षित राणा को वनडे टीम, तो वरुण को भी जिंबाब्वे टी20 दौरे से किया बाहर, इन खिलाड़ियों ने ली जगह

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती दोनों पर ही हैमिस्ट्रंग चोट की मार पड़ी है. और अब दोनों ही बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए रवाना होंगे

चोट ने हर्षित राणा को वनडे टीम, तो वरुण को भी जिंबाब्वे टी20 दौरे से किया बाहर, इन खिलाड़ियों ने ली जगह
हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती

खत्म हुई टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ के बाद अब करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें सोमवार से मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज पर जा टिकी हैं. इन प्रशंसकों को भरोसा है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के टीम में वापस लौटने से गिल की कप्तानी में टीम इंडिया लगे जख्मों पर मरहम लगाने में जरूर सफल रहेगी. वहीं, चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम और जिंबाब्वे दौरे के लिए घोषित टीम में एक-एक बदलाव हुआ है. हर्षित राणा (Harshit Rana) और वरुण चक्रवर्ती (varun chakravarthy) दोनों ही हैमिस्ट्रिंग चोट का शिकार होकर अलग-अलग टीम से बाहर हो गए है. वनडे टीम में राणा की जगह प्रिंस यादव, तो जिंबाब्वे दौरे के लिए पहले से ही घोषित टी20 टीम में वरुण की जगह रवि बिश्नोई को टीम में लिया गया है.  

राणा को हैमिस्ट्रिंग चोट

ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20I के दौरान राणा को अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक असहजता महसूस हुई. बाद में हुए स्कैन में ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट की पुष्टि हुई है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है और वे आगे के आंकलन और उपचार के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करेंगे

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20I के दौरान ही चक्रवर्ती को अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक दर्द महसूस हुआ. एमआरआई स्कैन में ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला है। विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह के आधार पर, उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है. वे भी आगे के उपचार के लिए बीसीसीआई COE में रिपोर्ट करेंगे.

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम इस प्रकार है

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे टी20I सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेंडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Chakaravarthy Vinod, England Vs India 2026, Harshit Pradeep Rana, Prince Yadav, Ravi Bishnoi, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com