Stunt On Moving Car: रील के इस जमाने आज हर कोई स्टंटबाजी करता नजर आता है. इन दिनों रील्स का क्रेज लोगों में देखते ही बन रहा है. कभी कोई चलती गाड़ी के बोनट पर बैठाकर हीरोपंती कर रहा है, तो कभी कोई ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ाते हुए खतरनाक स्टंट को अंजाम देता नजर आता है, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स चलती कार की छत पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट को अंजाम देते हुए नजर आ रहा है.
चंद लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में आज लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. इस कड़ी में मुंबई से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @Siya17082000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस पर रिएक्ट किया है, जिससे पता चलता है कि घटना नवी मुंबई इलाके की है. सिया नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'अब पुलिस इस वीडियो का 'पार्ट 2' अपलोड करेगी.'
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यहां देखें वीडियो
Iska part - 2 police upload karegi 😁 pic.twitter.com/gvnXw1PEOw
— Siya (@Siya17082000) May 28, 2024
एक ओर जहां चलती गाड़ी में किए जा रहे इस खतरनाक स्टंट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क रहे हैं. वहीं दूसरी ओर लोग वीडियो में दिख रहे इस स्टंटबाज युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो में शख्स राजस्थान की नंबर प्लेट वाली मारूति स्विफ्ट की छत पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'इस बंदे का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए, ताकि यह दूसरों की लाइफ खतरे में न डाल सके. सड़क पर ऐसे ही लोगों से खतरा है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा कि एंबुलेंस या अस्पताल की ओर से अगला पार्ट आएगा.'
ये भी देखें: Weather Update: गर्मी का कहर बरकरार, झुलस रहे भारत के कई राज्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं