विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2017

'इंटरनेट फेम' पाने के लिए युवक ने कुछ ऐसा किया, देखकर रह जाएंगे दंग

वीडियो को अब तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.  इसके साथ-साथ करीब 32 हजार लोगों ने इसे शेयर भी किया है, जबकि 54 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं. 

Also Read in
'इंटरनेट फेम' पाने के लिए युवक ने कुछ ऐसा किया, देखकर रह जाएंगे दंग
इस कारनामें के बाद युवक के फॉलोवरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
  • 50 अंडों को मात्र 17 सेकंड में ही चट कर गया
  • सोशल मीडिया पर वीडिया हुआ वायरल
  • अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके इसे
नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग साइट पर मशहूर होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते.  मशहूर होने की चाहत ऐसी होती है कि कई बार ऐसा कुछ भी कर जाते हैं जिससे वे  हंसी का पात्र बन जाते हैं, तो कभी-कभी उनके द्वारा किया गया स्टंट उन्हें फेमस बना देता है.  इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर धूम मचाए हुए है. UNILAD ने अपने फेसबुक पेज पर चीन का एक ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो को अब तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. करीब 32 हजार लोगों ने इसे शेयर भी किया है, जबकि 54 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में चीन के एक युवक को इंटरनेट फेम पाने के लिए कच्चे अंडे को पीते हुए दिखाया गया है. वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे यह युवक मात्र 17 सेकंड के भीतर 50 अंडों को कच्चा ही पी गया. बियर के 5 ग्लास में युवक ने 50 अंडों को रखा था. इसके बाद उसने एक-एक कर पांचों ग्लास चंद सेकंड में ही चट कर दिए. अपने इस कारनामें के बाद उसने विक्टरी साइन बनाकर खुशी जाहिर की.  इसके बाद से ही वीडियो पर कई कमेंट भी आ रहे हैं. लोग इस लाइक भी कर रहे हैं और शेयर भी. 

युवक ने यह कारनामा लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में फेमस होने के लिए आमतौर पर लोग लाइव स्ट्रीम का सहारा लेते हैं और क्रेजी स्टंट करते हैं.  कच्चे अंडे को पीकर उसे कैसा महसूस हुआ ये तो उसी को पता, लेकिन इस कारनामें के बाद उसके सोशल अकाउंट पर फॉलोवरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.. 


वीडियो नीचे देखें ......

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Egg, Social Media, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com