विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

पालतू कुत्तों को बचाने के लिए भालू से भिड़ गया शख्स, वीडियो देख हर कोई रह गया दंग

भालू शख्स के दो छोटे पालतू कुत्तों को शिकार बनाने के इरादे से घर में दाखिल होता है मगर जैसे ही मालिक शख्स भालू को कुत्तों पर हमला करते देखता है वो खुद उससे भिड़ जाता है.

पालतू कुत्तों को बचाने के लिए भालू से भिड़ गया शख्स, वीडियो देख हर कोई रह गया दंग
इस खबर को सुनने के बाद कई लोग हैरत में पड़ गए.
नई दिल्ली:

इंसान और जानवरों का याराना ही ऐसा है कि दोनों एक-दूसरे पर जान लुटाने तक को तैयार रहते हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि कई बार जानवर (Animals) अपने मालिक की जान बचाने के बड़े से बड़ा खतरा मोल ले लेता है. वहीं कुछ मालिक ऐसे भी होते हैं जो अपने जानवरों को बचाने के लिए खूंखार से खूंखार जानवर से भी लोहा ले लेते हैं. इन दिनों एक मालिक ने अपने पालतू कुत्तों को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा काम किया, जिसके बारे में सुनकर ही हर कोई दंग रह गया.

अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida, America) से एक वीडियो हाल ही में सामने आया है. इस वीडियो में एक शख्स अपने घर के अंदर खड़ा दिख रहा है जब अचानक से दरवाजे के अंदर एक भालू घुसने की पुरजोर कोशिश करता है. दरअसल, भालू शख्स के दो छोटे पालतू कुत्तों को शिकार बनाने के इरादे से घर में दाखिल होता है. मगर जैसे ही मालिक शख्स भालू को कुत्तों पर हमला करते देखता है वो खुद उससे भिड़ जाता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भालू शख्स के ऊपर जोरदार हमला करता है मगर शख्स अपने कुत्तों की जान बचाने के लिए खतरनाक भालू से बिना डरे भिड़ जाता है. वो उसे बाहर ढकेलकर घर की बेंच पर एक कुर्सी लगा देता है जिससे भालू  घर के अंदर ना आ सके. एत रिपोर्ट के अनुसार डेटोना बीच के पास रहने वाले शख्स का नाम वॉल्टर हिकॉक्स बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: चांद नवाब ने मस्त अंदाज में की तूफान की रिपोर्टिंग, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

इस वाकये के बारे में शख्स ने कहा कि जब भालू ने हमला किया तो उसे और कुछ नहीं सूझा इसलिए वो सीधे से भिड़ गया. शख्स ने कहा कि वो भालू और कुत्ते की नजरों को अलग करना चाहता था क्योंकि भालू उन्हें देख-देखकर गुस्से में आ जा रहा था. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने शख्स की तारीफ की. लोगों ने कहा कि शुक्र है कि सब सही सलामत बच गए वरना भालू अपना शिकार वापस लेकर ही जाता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Fights Off Bear, Man Fights Off Bear To Save Dogs, Offbeat News, Viral News, Strange News, Weird News, Florida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com