विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2019

कॉकरोच को मारने के लिए घर के गार्डन में किया धमाका लेकिन अब पछता रहा है ये शख्स, देखें VIDEO

आप कॉकरोच मारने के लिए किस हद तक जा सकते हैं? सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने कॉकरोच को मारने के लिए अपने घर का पूरा गार्डन उड़ा दिया.

Also Read in
कॉकरोच को मारने के लिए घर के गार्डन में किया धमाका लेकिन अब पछता रहा है ये शख्स, देखें VIDEO
गार्डन में धमाका
नई दिल्ली:

आप कॉकरोच मारने के लिए किस हद तक जा सकते हैं? सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने कॉकरोच को मारने के लिए अपने घर का पूरा गार्डन उड़ा दिया. हालांकि इसके बावजूद वह सारे कॉकरोच को खत्म नहीं कर सका. घटना ब्राजील में बीते शुक्रवार को घटी. कॉकरोच को खत्म करने की नाकाम कोशिश करने वाले इस शख्स का नाम सीजर शमित्ज है और उसकी उम्र 48 साल है. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक शमित्ज ने कहा, 'मेरी पत्नी ने शिकायत करते हुए कहा कि कई कीड़े हमारे गार्डन को खराब कर रहे हैं. वह इन कीड़ों की वजह से डरी हुई थी और उसने मुझसे कहा कि मैं इन्हें गार्डन के नीचे से हमेशा के लिए खत्म करूं.'

बच्चे को लेकर सड़क पार कर रहा था कपल, तेज स्पीड में मौत बनकर आई कार और फिर...

कीड़ों के झुंड को खत्म करने के लिए शमित्ज ने गार्डन के छेद में गैसोलीन डाला और फिर उसमें आग लगाने की कोशिश करने लगा. लेकिन शमित्ज का दांव उल्टा पड़ गया और उसका गार्डन अंदर से फट गया. चारों तरफ मिट्टी ही मिट्टी बिखरी थी. कीड़ों को मारने की कोशिश शमित्ज को काफी महंगी पड़ी. इस घटना से शमित्ज के पालतू कुत्ते भी घबरा गए और भाग खड़े हुए. 

इतना सब होने के बावजूद शमित्ज कीड़ों को पूरी तरह से नहीं मार सके. हफिंगटन पोस्ट के मुताबिक एक वीडियो में एक कीड़ा वहां रेंगता हुआ दिखा. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रविवार को ट्विटर पर शेयर किए इस वीडियो को 2.6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. 

सोशल मीडिया पर स्टार है ये कुत्ता, अपने सिर पर किसी भी चीज को कर सकता है बैलेंस, देखें VIDEO

डेली मेल के मुताबिक शमित्ज अब अपना गार्डन साफ कर रहे हैं और वह इसे दोबारा बनाएंगे. हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने कीड़ों का सफाया कर दिया है. बीते साल कैलिफोर्निया से भी कुछ इसी तरह की खबर सामने आई थी. यहां एक शख्स ने मकड़ी से छुटकारा पाने के लिए अपने घर में आग लगा दी थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brazil, Man Blows Up Yard, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com