दुनिया में बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जिन्हें पिज्जा खाना पसंद न हो. आजकल लगभग सभी पिज्जा के दीवाने होते हैं. लेकिन, कोरोना महामारी की वजह से जबसे लॉकडाउन लगा है, तो पिज्जा (Pizza) के शौकीन लोगों ने अपने घर में ही पिज्जा बनाना शुरु कर दिया है. इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. आप सोचेंगे की भला पिज्जा बनाने का ये कौन सा तरीका है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसके मुताबिक डेविड नाम का शख्स ने ज्वालामुखी (volcano) के धधकते लावा के ऊपर पिज्जा बना डाला है. डेविड ने अपनी जान को जोखिम में डालकर ये पिज्जा बनाया.
AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड ने ग्वाटेमाला (Guatemala) के एक्टिव वोल्केनो पर पिज्जा बनाया. इसके डेविड ने लावा के ऊपर पैन रखा. फिर पैन पर पिज्जा बेस पर चीज और मीट के साथ पिज्जा बेक किया. ये अनोखा पिज्जा 1800 फ़ारेनहाइट पर बेक किया गया. उन्होंने सबसे पहले 2013 में पहाड़ पर पाई जाने वाली छोटी चट्टानों में पिज्जा बनाने की शुरुआत की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिज्जा बनाने के लिए डेविड ने अपने हाथों में प्रोटेक्टिव ग्लव्स पहने थे, ताकि उसके हाथ लावा से जल ना जाएं. कुछ ही देर में पिज्जा लावा की गर्मी में बनकर तैयार हो गया. जानकारी के मुताबिक, ग्वाटेमाला का ये एक्टिव वोल्केनो अब तक दो दर्जन से ज्यादा बार फूट चुका है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं