विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2021

शख्स ने किया धांसू जुगाड़, दो स्कूटर को जोड़कर किया कुछ ऐसा, अब एकसाथ बैठकर जाता है पूरा परिवार - देखें Video

एक शख्स ने ऐसा दिमाग लगाया कि उसने जुगाड़ से एक ऐसी गाड़ी बना ली, जिसपर अब उसका पूरा परिवार एकसाथ बैठकर बाहर जा सकता है.

शख्स ने किया धांसू जुगाड़, दो स्कूटर को जोड़कर किया कुछ ऐसा, अब एकसाथ बैठकर जाता है पूरा परिवार - देखें Video
शख्स ने किया धांसू जुगाड़, दो स्कूटर को जोड़कर किया कुछ ऐसा

जुगाड़ है तो कुछ भी मुमकिन है. बात करें हमारे देश की तो यहां पर लोगों का आधा से ज्यादा काम तो जुगाड़ (Jugaad) से चलता है. काम को ज्यादा आसान बनाने के लिए लोग जुगाड़ का तरीका ही अपनाना पसंद करते हैं. या फिर ये कहिए की भारतीय लोगों को जुगाड़ की आदत पड़ चुकी है. लोग हर काम के लिए जुगाड़ का तारीका ज्यादा अपनाते हैं. कई बार तो नामुमकिन काम भी जुगाड़ से ही मुमकिन हो जाता है. ऐसा ही एक उदाहरण हम आपको दिखाने जा रहे हैं. ये वीडियो देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि जुगाड़ से तो कुछ भी हो सकता है.

अगर आपके पास बड़ी गाड़ी नहीं है और आपका परिवार बड़ा है, तो ऐसे में लोगों को परिवार के साथ कहीं भी बाहर घूमने जाने के लिए कई बार सोचना पड़ता है. ऐसे में कई बार परिवार के साभी लोग एकसाथ बाहर जा ही नहीं पाते. लेकिन, एक शख्स ने ऐसा दिमाग लगाया कि उसने जुगाड़ से एक ऐसी गाड़ी बना ली, जिसपर अब उसका पूरा परिवार एकसाथ बैठकर बाहर जा सकता है.

देखें Video:

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @adilnargolwala नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- आवश्यकता सभी आविष्कारों की जननी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने दो स्कूटर को मिलाकर एक स्टूकर बना डाला है. उसने एक स्टूकर का पीछे का हिस्सा हटाया और दूसरी स्कूटर के आगे का हिस्सा और दोनों को आपस में जोड़ दिया, जिससे स्कूटर बड़ा हो गया और अब इसमें 4 लोग यानी पूरा परिवार एकसाथ बैठ सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Amazing Jugaad, Man Added Two Scooters, Jugaad Scooter, Jugaad Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com