विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

शादीशुदा महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो शख्स ने उठाया ये कदम

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. साइवान गांव में एक 40 वर्षीय शादीशुदा महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो शख्स ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

Also Read in
शादीशुदा महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो शख्स ने उठाया ये कदम

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. साइवान गांव में एक 40 वर्षीय शादीशुदा महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो शख्स ने उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है. महिला अपने खेत में मृत पाई गई. पुलिस ने बुधवार बताया कि अनीता मडके फसलों पर उवर्रक छिड़कने के लिए 15 जुलाई की सुबह खेत गई थीं लेकिन वह देर शाम तक नहीं लौटीं तो उनके परिजन ने उनकी तलाश शुरू की. खेत में महिला मृत पाई गई. 

दो साल तक चला Love Affair, शादी के लिए नहीं माना लड़की का परिवार तो बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा

पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच में जुट गई. कुछ सुरागों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. राजेश पवार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली. पुलिस अधिकारी हेमंत काटकर ने कहा- राजेश पवार को पुलिस ने 17 जुलाई को हिरासत में लिया और रात-भर पूछताछ की. जहां उसने जुर्म को कबूल लिया.

इंसान जैसे चेहरे में दिखी मकड़ी, डर रहे हैं लोग, बोले- 'आ गया Spiderman' देखें VIDEO

 

पुलिस के मुताबिक, जब महिला अपने खेत में पहुंची तो राजेश पवार ने उसे वहीं रोक लिया और शारीरिक संबंध बनाने की बात करने लगा. जब महिला ने मना करते हुए उसे धमकाया कि वो ये बात अपने पति और गांव वालों को बोल देगी तो उसने धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया और भाग निकला. पुलिस ने राजेश पवार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MAHARASHTRA, PALGHAR, Sexual Favours, Man Kills Married Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com