विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2017

OMG: इस शहर में बंदूक के जोर पर हो रही टमाटर की पहरेदारी

कुछ दिनों पहले मुंबई में एक सब्जी की दुकान से 300 किलो टमाटर चोरी कर लिए गए थे. ये खबर जैसे ही इंदौर पहुंची. वहां के सब्जीवालों की चिंता बढ़ा गई. इसके बाद ही यह व्यवस्था की गई है.

Also Read in
OMG: इस शहर में बंदूक के जोर पर हो रही टमाटर की पहरेदारी
इंदौर की सब्जीमंडी में टमाटर की सुरक्षा में तैनात हथियारबंद गार्ड.
  • इन दिनों आसमान छू रहे हैं टमाटर के दाम
  • मंडी समिति ने की है हथियारबंद गार्ड की व्यवस्था
  • चोरी होने की डर से एहतियातन उठाया गया है कदम
नई दिल्ली: कभी-कभी हम अपने आस पास कुछ ऐसा देख लेते हैं जिसपर आखों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है. जी हां, मध्यप्रदेश की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल रही है. इस फोटो को देखकर आप भी कह देंगे OMG...दरअसल, इंदौर की सब्जी मंडी की इस तस्वीर में 'बंदूक की नोक' पर टमाटर की निगरानी देखी गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गार्ड की व्यवस्था किसानों और व्यापारियों के अनुरोध पर मंडी समिति ने की है. यहां हथियारबंद गार्ड 24 घंटे टमाटर की निगरानी करेंगे. 

ये भी पढ़ें : अब टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम...बारिश ने पहुंचा दिए आसमान पर दाम

गौरतलब है कि इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. जगह-जगह टमाटर 60 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बिक रही है. कुछ दिनों पहले ही मुंबई में एक सब्जी की दुकान से 300 किलो टमाटर चोरी कर लिए गए थे. ये खबर जैसे ही इंदौर पहुंची. वहां के सब्जीवालों की चिंता बढ़ा गई. इसके बाद व्यापारियों और किसानों ने गार्ड से टमाटर की सुरक्षा के लिए मंडी समिति से अनुरोध किया था.

ये भी पढ़ें :  मॉनसूत्र सत्र के आज भी हंगामेदार रहने के आसार, क्रांग्रेस उठा सकती है किसानों का मुद्दा

वीडियो देखें : आसमान छूने लगा टमाटर का भाव



कम हुआ उत्पादन :
सब्जी व्यापारियों का कहना है कि इस साल टमाटर का उत्पादन काफी कम हुआ है. इंदौर की चोइथराम मंडी में एक महीने पहले तक 6 से 7 हजार कैरेट टमाटर हर रोज आ रहे थे, लेकिन अब यहां महज 1200 कैरेट टमाटर ही आ रहे हैं. अब जब टमाटर के भाव इतने बढ़ गए हैं तो उनकी सुरक्षा बढ़ाना तो लाजमी है. कुछ महीने पहले टमाटर के दाम इतने कम हो गए थे कि कई किसान उसे मंडी में फेंककर चले गए थे. क्योंकि टमाटर बेचने से मिले रुपये गाड़ी के भाड़े से भी कम थे. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Indore, Tomato, Tomato Farmers, Arms Guard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com