आज रात चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) का नजारा दिखाई देगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse) होगा जिसे पूरे देश में देखा जा सकेगा. शास्त्रों के नियम के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से नौ घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. तो इस हिसाब से सूतक 16 जुलाई को शाम 4 बजकर 31 मिनट से सूतक काल शुरू हो चुका है. सूतक काल ने एक बार फिर दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की परम्परा तोड़ी है. 27 साल में तीसरी बार दिन में गंगा आरती हुई. दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधी द्वारा आयोजित होने वाली सायंकालीन दैनिक मां गंगा आरती चन्द्र ग्रहण के कारण हुई प्रभावित 16 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे प्रारम्भ होकर 4:00 बजे तक सम्पन्न करा दी गई.
Chandra Grahan 2019: हर राशि पर होता है चंद्रग्रहण का अलग असर, जानिए दुष्प्रभाव दूर करने के मंत्र
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से पूर्व देवालयों के कपाट बंद होने की परंपरा है. जिसे देखते हुए दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक मां गंगा की आरती का भी समय हुआ परिवर्तित गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र द्वारा बताया गया कि साल 1991 से शुरू हुई गंगा सेवा निधि द्वारा दैनिक मां गंगा आरती 27 सालों में तीसरी बार दिन में हुई.
Lunar Eclipse 2019: क्या चंद ग्रहण के दौरान भोजन करना होता है हानिकारक?
इसे पूर्व 27/07/2018 में दोपहर में हुई थी. वर्ष 2017 में 08/08/17 को दिन में दैनिक मां गंगा की आरती सम्पन्न कराई गई थी. तीन वर्षों में ये लगातार ये तीसरा मौका है जब ऐसा चंद्र ग्रहण के पहले सूतक काल लगने से पूर्व मां गंगा की आरती सम्पन्न कराई गई. संस्था की तरफ से हनुमान यादव, इंदु शेखर शर्मा, आशीष तिवारी, आदि उपस्थित थे.
Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?
चंद्र ग्रहण का समय
इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भी है. यह ग्रहण (Grahan) कुल 2 घंटे 59 मिनट का होगा. भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 16 जुलाई की रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और 17 जुलाई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. इस दिन चंद्रमा पूरे देश में शाम 6 बजे से 7 बजकर 45 मिनट तक उदित हो जाएगा इसलिए देश भर में इसे देखा जा सकेगा.
Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण शुभ है या अशुभ, जानिए विज्ञान और धर्म की नजर से
किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा. दुनिया भर में यह ग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के अधिकतर हिस्सों में दिखाई देगा.
Chandra Grahan 2019: इस अनोखे खगोलीय घटना से जुड़ी हर बातें
भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा जा सकता है. लेकिन देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित बिहार, असम, बंगाल और उड़ीस में ग्रहण की अवधि में ही चंद्र अस्त हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं