विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2011

90 साल की महिला और 73 साल के पुरुष ने रचाई शादी

बेट्टी इर्स्किन (90) और रॉबिन ट्रेमायने (73) की मुलाकात डेवॉन काउंटी में उफकुल्मे शहर के एक वृद्धाश्रम ट्रैफाल्गर कोर्ट में हुई थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: ब्रिटेन में 90 साल की एक महिला और 73 साल के एक पुरुष बुजुर्ग ने सात साल के अपने प्रेम के बाद अंतत: शादी रचा ली। बेट्टी इर्स्किन (90) और रॉबिन ट्रेमायने (73) की मुलाकात डेवॉन काउंटी में उफकुल्मे शहर के एक वृद्धाश्रम ट्रैफाल्गर कोर्ट में हुई थी। रॉबिन की पत्नी की मौत 2004 में ही हो गई थी। इसके बाद वह लगातार बेट्टी के सम्पर्क में रहे। जैस-जैसे समय बीतता गया, उनके सम्बंध और प्रगाढ़ होते गए। दो साल पहले रॉबिन ने बेट्टी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था। रॉबिन के मुताबिक, "मैं बेट्टी से प्यार करता हूं। मैं सोचता हूं कि शादी के बाद हम और अच्छे से रहेंगे। हम कभी तर्क नहीं करते और हर चीज पर सहमत होते हैं। इसलिए यह बिल्कुल सही काम करने जैसा है।" बुजुर्ग युगल ने दावोन में दोस्तों और परिवार के बीच शनिवार को शादी की। बेट्टी और रॉबिन इस साल के बाद हनीमून पर जाएंगे। बेट्टी की दो बेटियां, एक बेटा और छह नाती-पोते हैं, जबकि रॉबिन का एक बेटा और एक बेटी है। उसके तीन नाती-पोते और चार परपोते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिला, पुरुष, शादी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com