लोकप्रिय गैर-सरकारी संगठन "लव कमांडो" (Love Commandos) के संचालक संजय सचदेव (Sanjay Sachdev) को जोड़ों को बंधक बनाने, उन्हें डराने-धमकाने और उनसे जबरन पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. सचदेव अभिनेता आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते में शामिल होने के बाद सुर्खियों में आए थे. यह एनजीओ ऐसे जोड़ों को मिलाने में मदद देती है जिनके अभिभावक उनके संबंधों के खिलाफ हैं. सचदेव को 29 जनवरी की रात गिरफ्तार किया गया. इससे पहले एक महिला ने सचदेव के खिलाफ बंधक बनाने, डराने-धमकाने और जबरन पैसे ऐंठने की शिकायत दिल्ली महिला आयोग से की थी.
सात फेरे लेने के तुरंत बाद हो गया दूल्हा-दुल्हन का तलाक, खाने के वक्त फेंकने लगे एक दूसरे पर बरतन
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिकायत मिलने के बाद आयोग ने पहाड़गंज थाने से संपर्क किया और एक मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि सचदेव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आयोग ने एक बयान में कहा कि सचदेव अक्सर रात में शराब पीता और एनजीओ के आश्रय गृह में रह रहीं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता. वह वहां रह रहे पुरूषों को साथ में शराब पीने के लिए बाध्य करता.
Delhi police has arrested Sanjay Sachdev, owner NGO Love Commando for threatening and extortion of money from a couple. pic.twitter.com/K7JTjR5wVd
— ANI (@ANI) January 30, 2019
आयोग ने कहा, "अगर कोई बीमार हो जाता तो वहां के कर्मचारी उसे डाक्टर के पास नहीं ले जाते थे. वहां एक व्यक्ति को तीन बार टायफाइड हो गया लेकिन उसका उचित इलाज नहीं कराया गया." वहां रहने वाले लोगों को अन्य तरीके से भी परेशान किया जाता था. वहां रह रहे लोगों ने आयोग को बताया कि अगर कोई जाने का प्रयास करता तो उसे गंभीर परिणाम की धमकी दी जाती.
शादी के दिन दूल्हे ने दुल्हन को कहा- '5 मिनट में आता हूं...' फिर हुआ कुछ ऐसा कि हैरान रह गए सभी लोग
पुलिस ने महिला, उसके मित्र और तीन अन्य जोड़ों के बयान दर्ज किए जो संगठन के साथ रह रहे थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जोड़ों ने आरोप लगाया कि उनके महत्वपूर्ण कागजात ले लिए गए और सचदेव ने उन्हें परेशान किया तथा उनसे दुर्व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि आरोपी जोड़ों को काम करने के लिए विवश किया जाता और वह उनसे 15 से 20 हजार रूपए तक की मांग करता. महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब आयोग की एक टीम ने एनजीओ द्वारा संचालित आश्रय गृह की जांच की.
सत्यमेव जयते शो के सीज़न 1 के 5वें एपिसोड संजय सचदेव आमिर खान से मिले...देखें VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं