विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2022

शेरनी सो रही थी, अचानक शेर ने आकर छेड़ दिया, गुस्साई शेरनी ने फिर ऐसे सिखाया सबक

ये वीडियो एक शेर और शेरनी का है, वीडियो में शेर को शेरनी ने किस तरह सबक सिखाया उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

शेरनी सो रही थी, अचानक शेर ने आकर छेड़ दिया, गुस्साई शेरनी ने फिर ऐसे सिखाया सबक
शेरनी सो रही थी, अचानक शेर ने आकर छेड़ दिया, गुस्साई शेरनी ने फिर ऐसे सिखाया सबक

जंगल शेर का राजा होता है और उसकी दहाड़ भर से ही लोगों की रूह कांप जाती है. शेर का नाम सुनने भर से लोगों के हाथ पैर कांपने लग जाते हैं. शेर (Lion) इतने खतरनाक होते हैं कि अगर एक बार ये किसी के पीछे पड़ जाएं तो उसकी जान लेकर ही मानते हैं. लेकिन, यही शेर जंगली की रानी यानि शेरनी (Lioness) से डरता है, उतना ही जितना कि एक पति अपनी पत्नी से डरता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे. ये वीडियो एक शेर और शेरनी का है, वीडियो में शेर को शेरनी ने किस तरह सबक सिखाया उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेरनी आराम से सो रही है. तभी पीछे से एक शेर दबे पांव शेरनी की ओर बढ़ रहा है. वो शेरनी के करीब जाकर अचानक उसे छेड़ देता है. शेरनी गुस्से में उठती है और पलटकर बहुत तेजी से शेर पर दहाड़ उठती है. शेर भी शेरनी ने डर कर पीछे की ओर हट जाता है. शेरनी की दहाड़ शेर को भी डरा देती है. इस वीडियो को देखकर तो कोई भी सहम जाएगा.

देखें Video:

वीडियो को ट्विटर पर @bkbuc नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा बार देख जा चुका है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शेर भी शेरनी की दहाड़ से डर गया. इसीलिए कहा जाता है कि बिना वजह किसी को भी छेड़ना या परेशान करना अच्छी बात नहीं है.

छत्तीसगढ़ में हाथी के एक महीने के बच्चे का किया गया रेस्क्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lion Teasing Lioness While Sleeping, Lion Teasing Lioness, Lion Teasing Lioness Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com