रील के इस जमाने में लोगों पर डांस का खुमार देखते ही बन रहा है. कभी कोई मेट्रो में ठुमकता नजर आ रहा है, तो कभी कोई ट्रेन में इठलाता दिखाई दे रहा है. आज लोग सड़क, छत, बस जहां मन करता है, वहां थिरकते हुए अपने डांस से लोगों का ध्यान खींचते नजर आते हैं. डांस के ऐसे अतरंगी वीडियो सोशल मीडिया पर भी धड़ल्ले से वायरल होते रहते हैं, जिन्हें खूब देखा और पसंद भी किया जाता है. इसी कड़ी में हाल ही में एक कपल का डांस वीडियो लोगों को थिरकने में मजबूर कर रहा है, जिसमें उनके डांस का अतरंगी अंदाज यकीनन आपको भी अपना दीवाना बना देगा.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कपल का जबरदस्त डांस हुआ वायरल
डांस के इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक कपल मोहम्मद रफी के क्लासिक ट्रैक पर जबरदस्त डांस कर रहा है. वीडियो में कपल को पुराने सदाबहरा सॉन्ग उड़े जब जब जुल्फें तेरी की धुन पर गजब तरीके से थिरकते देखा जा रहा है. वीडियो में कपल की परफॉर्मेंस वाकई बड़ी शानदार है. वीडियो में कपल के एक-एक स्टेप्स कमाल के है, जो लोगों का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं.
कपल के डांस ने जीता लोगों का दिल
इसी साल 20 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 18 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर एक से बढ़कर एक कमेंट्स करते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये क्लिप वाकई में बड़ी शानदार और कपल का डांस तो एकदम अलग लेवल का है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेहतरीन शानदार लाजवाब कमाल एक्सीलेंट कोई और शब्द होते तो वह भी लिखता.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए कॉफिडेंस चाहिए.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं