विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2023

लालू यादव ने अपनी नन्ही पोती को गोद में ले लिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- इनसे हिम्मत मिलती है

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लालू प्रसाद यादव अपनी पोती को गोद में लेकर प्यार कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो के साथ कई तस्वीरें भी मौजूद हैं. लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पर जानकारी भी साझा की है.

लालू यादव ने अपनी नन्ही पोती को गोद में ले लिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- इनसे हिम्मत मिलती है

राजद नेता लालू प्रसाद यादव के घर में बेटी ने जन्म लिया है. बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पिता बने हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वारल हो रही हैं. अभी हाल ही में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लालू प्रसाद यादव अपनी पोती को लेकर खेल रहे हैं. बच्ची को पुचकार रहे हैं. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को उनकी बेटी रोहिणी अचार्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो पर कैप्शन भी दिया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- दादा की प्यारी पोती, आप सभी का आशीर्वाद प्यार बना दादा पोती पर रहे.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लालू प्रसाद यादव अपनी पोती को गोद में लेकर प्यार कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो के साथ कई तस्वीरें भी मौजूद हैं. लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पर जानकारी भी साझा की है. उन्होंने लिखा है- अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है. आप इस कीमती, नये, छोटे से मासूम चेहरे में भविष्य के साथ-साथ अतीत एवं वर्षों के प्यार, त्याग और संघर्षों को महसूस करते हैं. इनकी छोटी आंखें का मिलान कुछ नया दिखाता है.

मीसा भारती ने भी ट्वीट कर कहा है- घर में बेटी आई है.

तेज प्रताप यादव ने अपने खास अंदाज में नई मेहमान का स्वागत किया है.

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Tajashvi Yadav, Tejashvi Yadav Became Father, Trending And Viral Video, Ajab Gajab Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com