विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2019

पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री किरण रिजिजू ने पैरों से खोला बॉटल का ढक्कन, वायरल हुआ VIDEO

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू फिटनेस के लिए लोगों को जाग्रुक कर रहे हैं. #BottleCapChallenge सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहा है. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोग इस चैलेंज को कर रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री किरण रिजिजू ने पैरों से खोला बॉटल का ढक्कन, वायरल हुआ VIDEO
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू फिटनेस के लिए लोगों को जाग्रुक कर रहे हैं.

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू फिटनेस के लिए लोगों को जाग्रुक कर रहे हैं. #BottleCapChallenge सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहा है. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोग इस चैलेंज को कर रहे हैं, इस चैलेंज में राजनेता भी उतर गए हैं. इस चैलेंज में पैरों से बॉटल के ढक्कन को खोलना रहता है. इस बार किरण रिजिजू ने इस चैलेंज को किया है. जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो के जरिए, वो भारतीयों को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कह रहे हैं और ड्रग्स से दूर रहने के लिए कह रहे हैं. 

बेटी को सलाम: पिता के अंतिम संस्कार से ज्यादा जरूरी समझा देश के लिए खेलना, फाइनल जीतकर लौटी तो मां ने लगाया गले

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'ड्रग्स को न कहिए और फिट इंडिया कैम्पेन के लिए तैयार हो जाइए.' जिसको इस ट्रेंड के बारे में नहीं पता, उनको बता दें कि बॉटल कैप चैलेंज में बॉटल के ढक्कन को खोलने के लिए बैकस्पिन किक लगाने पड़ती है. किक के जरिए पैरों से ढक्कन को खोलना पड़ता है. 47 वर्षीय किरण रिजिजू ने इस चैलेंज को बखूबी किया. 

अक्षय कुमार के सपोर्ट में उतरे केंद्रीय मंत्री, लिखा- आपने जो किया इतिहास उसका गवाह

देखें VIDEO:

वीडियो पोस्ट होने के बाद अब तक इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'आप भारत के सबसे परफेक्ट खेल मंत्री हैं.' अन्य यूजर ने लिखा- 'बहुत अच्छा है सर, मैंने जैशन स्टैथम को ये मूव करते देखा है. उनसे अच्छा आपने किया है सर.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiren Rijiju, Bottle Cap Challenge, Social Media Trend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com