विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2019

मां ने की दूसरी शादी तो बेटे ने फेसबुक पर फोटो डालकर लिखी दिल छू लेने वाली कहानी

केरल के कोल्लम के रहने वाले इंजीनियर गोकुल श्रीधर ने मंगलवार को एक पोस्ट लिखा और मां की शादी की शुभकामनाएं दीं.

Also Read in
मां ने की दूसरी शादी तो बेटे ने फेसबुक पर फोटो डालकर लिखी दिल छू लेने वाली कहानी
एक शख्स ने फेसबुक पर मां की दूसरी शादी को अलग तरीके से सेलीब्रेट किया.

एक शख्स ने फेसबुक पर मां की दूसरी शादी को अलग तरीके से सेलीब्रेट किया. उसने मां के बलिदानों का धन्यवाद किया और ऐसी कहानी सुनाई जो लोगों को काफी पसंद आ रही है. केरल के कोल्लम के रहने वाले इंजीनियर गोकुल श्रीधर ने मंगलवार को एक पोस्ट लिखा और मां की शादी की शुभकामनाएं दीं. मलयालम भाषा में पोस्ट करते हुए उसने लिखा- 'मेरी मां की शादी है... मैंने इस तरह की पोस्ट लिखने के बारे में बहुत चिंतन किया था. दूसरी शादी अभी भी लोगों के लिए स्वीकार नहीं मानी जाती है.'

पत्नी को पता चला सौतन के बारे में तो जमकर मचा बवाल, पति ने गुस्से में उठाई बंदूक और...

वायरल पोस्ट में गोकुल ने मां की पहली शादी को याद किया. जो कुछ खास नहीं थी. उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए लिखा- 'मैंने एक बार उनके सिर से खून टपकता हुआ देखा था. उनको काफी प्रताड़ित किया गया. मैं जब पूछा कि आप इतना सहन क्यों कर रहे हो. मुझे याद है अम्मा ने कहा था कि वो मेरे लिए जी रही हैं और इससे अधिक सहन कर सकती हैं.'

अमेरिका के इस राज्य में जो करेगा बच्चे के साथ यौन शोषण उसको लगाए जाएंगे नपुंसक बनाने वाले इंजेक्शन

गोकुल ने उस बात के बारे में बताया जब वो और उनकी मां घर छोड़कर जा रही थीं. उन्होंने आगे लिखा- जब मैं अपनी मां की उंगली पकड़कर घर छोड़कर निकल रहा था तो मैंने सोचा था कि एक दिन मैं अपनी मां की दूसरी शादी कराउंगा. मेरी मां ने मेरे लिए खूब संघर्ष किया. उन्होंने मेरे लिए सारे सपने और करियर छोड़ दिया. मैं आगे कुछ नहीं कहना चाहता. मैं इस बात को सीक्रेट नहीं रखना चाहता था. उन्होंने आखिर में लिखा- 'शादी की शुभकामनाएं, मां.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala, Mother's Remarriage, Gokul Sreedhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com