विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

इस कश्मीरी लड़के के स्टंट ने रोकीं लोगों की सांसें, विचलित कर सकता है ये वीडियो

एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाया गया है कि एक कश्मीरी व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ है. जिसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाती है.

इस कश्मीरी लड़के के स्टंट ने रोकीं लोगों की सांसें, विचलित कर सकता है ये वीडियो
एक कश्मीरी व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ है. जिसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाती है.
  • ट्रेन के नीचे लेटकर कश्मीरी लड़के ने किया स्टंट.
  • पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने लड़के को मूर्ख बताया.
  • ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: लोग फेमस होने के लिए कुछ न कुछ करते हैं. ऐसे में हादसे होने के सबसे ज्यादा मौके होते हैं. खतरा उठाकर स्टंट को पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाया गया है कि एक कश्मीरी व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ है. जिसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाती है. उठने के बाद लड़का ऐसे जश्न मनाता है जैसे कोई जंग जीत ली हो. लेकिन जरा सी चूक बड़े हादसे को दावत दे सकती थी. 

Viral Photo: मां-बेटा दोनों सीट पर विराजमान, लेकिन नैनी को बिठाया मेट्रो के फर्श पर

देखें वीडियो-
 
वहीं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा एक शख्स उसकी इस हरकत को बढ़ावा देता है. उसको प्रोत्साहन देते हुए वीडियो शूट करता है. जिसने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है उसने जम्मू-कश्मीर पुलिस और पूर्व जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला को टैग किया है. उसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर कर इस बच्चे को मूर्ख बताया है.

क्रिकेट के इतिहास का सबसे खतरनाक कैच, जिसको देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे
 
ट्विटर पर यूजर्स ने इस वीडियो का काफी विरोध किया है. शख्स ने जो फिरन पहनी है अगर वो ट्रेन में आ जाती तो क्या होता? अगर लड़को को कुछ हो जाता तो ट्रेन के ड्राइवर को इस सच्चाई के साथ जीना होता कि उसकी वजह से उस लड़के की मौत हुई है. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmir, Kashmir Boy, Kashmir Boy Stunt, Boy Stunt, Train Stunt, Stunt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com