विज्ञापन
This Article is From May 11, 2017

जस्टिन बीबर पर चढ़ा भोजपुरी का फीवर, यूं किया मनोज तिवारी और पवन सिंह के गाने पर डांस!

कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर जब भोजपुरी के हिट गाने पर डांस करेंगे तो देखिए कैसे लगेंगे. मुंबई में जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के बाद वायरल हो रहा मैशअप वीडियो.

जस्टिन बीबर पर चढ़ा भोजपुरी का फीवर, यूं किया मनोज तिवारी और पवन सिंह के गाने पर डांस!
भोजपुरी के हिट गानों पर देखिए जस्टिन बीबर का मैशअप वीडियो.
  • मुंबई में कॉन्सर्ट के बाद भारत में भी चढ़ा जस्टिन बीबर का फीवर
  • सोशल मीडिया पर लोग जस्टिन बीबर के मैशअप वीडियो भी कर रहे शेयर
  • मैशअप वीडियो में भोजपुरी के हिट गानों पर जस्टिन बीबर कर रहे डांस
नई दिल्ली: यूं तो कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अंग्रेजी में गाने गाते हैं. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए कॉन्सर्ट में भी उन्होंने अंग्रेजी गाने गाए. दुनिया भर में मशहूर जस्टिन बीबर का यह भारत में पहला कॉन्सर्ट था, जिसके बाद भी लोगों का उनके प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर कोई उनके ऊपर चुटकुला गढ़ने में लगा है तो कोई उनकी आवाज में गाने गाकर वीडियो पोस्ट कर रहा है. ऐसे में कुछ लोग मैशअप वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं. इन वीडियो में हिट भोजपुरी गाने के साथ जस्टिन बीबर के विजुअल को मैशअप किया गया है. पिछले दो दिनों से जो मैशअप वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें एक मनोज तिवारी का गाया हिट गाना 'बगल वाली जान मारे ली...' और पवन सिंह का 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक' गाना है. इन दोनों वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं.


मालूम हो कि ग्रैमी अवार्ड विजेता कनाडा के पॉप गायक जस्टिन बीबर ने बुधवार शाम आठ बजे मुंबई में अपना पहला कॉन्सर्ट किया. इस कॉन्सर्ट के टिकट 75 हजार रुपए तक में बिके. वे कॉन्सर्ट के लिए अपनी टीम के साथ चार्टर्ड विमान से यहां पहुंचे. 

व्हाइट फॉक्स इंडिया के टूर आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में 45,000 से ज्यादा लोग मौजूद रहे. नवी मुंबई पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की थी. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और वहां आपातकालीन प्रबंधन के मद्देनजर लगभग 500 पुलसिकर्मियों और 25 अधिकारियों की तौनती की गई थी. अपने इस टूर के दौरान बीबर अपने चौथे एल्बम 'परपज' का प्रचार किया.

फैन्स के साथ ही कई वॉलीवुड सितारे भी इस ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पॉप स्टार को देखने आए. इन सितारों में एक्ट्रेस आलिया भट्रट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान की बहन अर्पिता और उनकी पति आयुष जैसे स्टार शामिल हुए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Bieber, Mashup Video, Bhojpuri Songs, Justin Bieber In Bhojpuri, Justin Bieber In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com