देख तानी, मीठी-मीठी मुस्की तू मार तार
टुक टुक ऐसे काहे निहार तार
देख तानी, मीठी-मीठी मुस्की तू मार तार
टुक टुक ऐसे काहे निहारा तारा
काठी चले तोरा मन में सवारीया हो
हटे हटावे ना हटे नज़रिया हो
जान मारे, जान हो, Maroon Color सड़िया
मन करे, कस लिहीं भर अकवरिया, हो
जान मारे, जान हो, Maroon Color सड़िया
Maroon Color Sadiya Song ने बीते साल यूट्यूब पर सचमुच बवाल मचा दिया था. कल्पना पटवारी और नीलकमल सिंह की आवाज में सजा यह भोजपुरी गीत “Maroon Color Sadiya (Fasal)” लोगों की जुबान पर चढ़ गया. शादी-ब्याह, पार्टियों और फंक्शन्स में यह गाना खूब बजा और इसके साथ ही मरून रंग की साड़ियों का ट्रेंड भी जबरदस्त तरीके से लौट आया. हालांकि फैशन बदलता रहता है, लेकिन मरून कलर की साड़ी का आकर्षण कभी कम नहीं होता. खासकर महिलाओं में इस रंग के प्रति दीवानगी आज भी बरकरार है.
मरून रंग को शाही, क्लासी और एलीगेंट माना जाता है. यह रंग परंपरा और आधुनिकता, दोनों का खूबसूरत मेल है. शादी-विवाह जैसे खास मौकों पर तो मरून साड़ी पहली पसंद बन जाती है. दुल्हन हो या शादी में शामिल होने वाली कोई खास मेहमान, मरून साड़ी हर किसी को रॉयल लुक देती है. यही वजह है कि Maroon Color Sadiya Song की लोकप्रियता के बाद इस रंग की साड़ियों की डिमांड और भी बढ़ गई.
Also Read: Saree Belt के ट्रेंडी डिजाइंस, सबकी निगाहें आप पर ठहर जाएंगी...

अगर आप भी इस गाने से इंप्रेस होकर मरून कलर की साड़ी लेने का सोच रही हैं, तो आपके पास कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. सबसे पहले बात करते हैं बनारसी मरून साड़ी की. बनारसी साड़ियां हमेशा से शादियों की शान रही हैं. गोल्डन या सिल्वर जरी वर्क वाली मरून बनारसी साड़ी आपको बेहद रिच और ट्रेडिशनल लुक देती है. इसे आप शादी, रिसेप्शन या किसी बड़े पारिवारिक फंक्शन में पहन सकती हैं. इसके साथ हैवी ज्वेलरी जैसे चोकर सेट, झुमके और मांगटीका आपके लुक को पूरा करेंगे.
सिल्क मरून साड़ी
दूसरा शानदार विकल्प है सिल्क मरून साड़ी. कांजीवरम या साउथ सिल्क की मरून साड़ी भी काफी पसंद की जाती है. यह साड़ी खासतौर पर पूजा, त्योहार और पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए परफेक्ट रहती है. अगर आप सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हल्के गोल्ड बॉर्डर वाली मरून सिल्क साड़ी चुन सकती हैं. इसके साथ स्लीक बन हेयरस्टाइल और गजरा आपको क्लासिक लुक देगा.
Also Read: साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा
मॉडर्न और स्टाइलिश
अगर आप मॉडर्न और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो जॉर्जेट या शिफॉन मरून साड़ी बेहतरीन ऑप्शन है. यह हल्की होती है और कैरी करने में भी आसान होती है. कॉलेज फंक्शन, ऑफिस पार्टी या किसी दोस्त की शादी में यह साड़ी आपको ग्रेसफुल और ट्रेंडी लुक दे सकती है. इसके साथ आप स्लीवलेस या डिजाइनर ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं, जैसे डीप नेक, बैकलेस या एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज. हल्की ज्वेलरी और हाई हील्स आपके लुक को और निखार देंगी.
नेट मरून साड़ी
नेट मरून साड़ी भी आजकल काफी ट्रेंड में है. खासकर युवतियों के बीच यह बहुत लोकप्रिय है. अगर आप किसी एंगेजमेंट या रिसेप्शन में जा रही हैं, तो स्टोन वर्क या सीक्विन वर्क वाली मरून नेट साड़ी चुन सकती हैं. इसके साथ स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक आपका लुक ग्लैमरस बना देंगे.
अब बात करते हैं कि अलग-अलग ऑकेजन के हिसाब से मरून साड़ी कैसे चुनें. अगर आप खुद दुल्हन हैं, तो हैवी कढ़ाई और जरी वर्क वाली मरून साड़ी आपके लिए परफेक्ट रहेगी. वहीं अगर आप शादी में गेस्ट हैं, तो बहुत ज्यादा हैवी साड़ी की बजाय हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी चुनें, ताकि आप आराम से उसे कैरी कर सकें.
मरून साड़ी को स्टाइल कैसे करें
मरून साड़ी को स्टाइल करते समय ब्लाउज का चयन भी बेहद महत्वपूर्ण है. गोल्डन, क्रीम, या कॉन्ट्रास्ट कलर जैसे मस्टर्ड या डार्क ग्रीन ब्लाउज मरून के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं. आप बेल स्लीव्स, पफ स्लीव्स या एल्बो लेंथ स्लीव्स जैसे डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं.
मरून साड़ी के साथ मेकअप कैसा करें
मेकअप की बात करें तो मरून साड़ी के साथ गोल्डन या ब्रॉन्ज टोन मेकअप बहुत अच्छा लगता है. अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं, तो रेड या डार्क मरून लिपस्टिक चुन सकती हैं. वहीं सटल लुक के लिए न्यूड या पीच शेड बेहतर रहेगा. हेयरस्टाइल में बन, सॉफ्ट कर्ल्स या साइड ब्रेड अच्छा विकल्प हो सकता है.
कुल मिलाकर, Maroon Color Sadiya सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट बन चुका है. यह रंग हर उम्र की महिलाओं पर जंचता है और हर खास मौके को और भी खास बना देता है. अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो अपनी पसंद और ऑकेजन के अनुसार मरून साड़ी चुनें और उसे सही तरीके से स्टाइल कर अपने लुक में चार चांद लगा दें.
और ही बात इस फेमस भोजपुरी गीत की तो वो आप यहां सुन सकते हैं -
Maroon Color Sadiya #dineshlalyadav #Aamrapali Dubey #Kalpana #Neelkamal Singh | FASAL | Movie Song
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं