विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2019

अजीबोगरीब तरह से आउट हुआ बल्लेबाज, शॉट मारने के बाद हेलमेट में लगी बॉल और... देखें VIDEO

JLT Sheffield Shield में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हिल्टन कार्टराइट अजीबोगरीब तरह से आउट हुए.

Also Read in
अजीबोगरीब तरह से आउट हुआ बल्लेबाज, शॉट मारने के बाद हेलमेट में लगी बॉल और... देखें VIDEO
अजीबोगरीब तरह से आउट हुआ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज.
  • अजीबोगरीब तरह से आउट हुआ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज.
  • शॉट मारने के बाद हेलमेट में लगी बॉल और गेंदबाज ने लिया कैच.
  • दमदार शॉट खेलने के बाद भी आउट हो गए.

JLT Sheffield Shield में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हिल्टन कार्टराइट अजीबोगरीब तरह से आउट हुए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वो काफी स्लो खेल रहे थे. 45 गेंद खेलकर उन्होंने सिर्फ 3 रन लिए थे. जैशन संगा की लेग स्पिन गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने का सोचा. लेकिन दमदार शॉट खेलने के बाद भी आउट हो गए. 

राशिद खान ने 4 गेंद पर लिए चार विकेट, एक के बाद एक डालीं रहस्यमयी गेंदें, देखें VIDEO

 

 

बल्लेबाज हिल्टन कार्टराइट ने तेज से बल्ला घुमाते हुए शॉट खेला. लेकिन पास में ही खड़े फील्डर के हेलमेट में लगकर बॉल हवा में निकल गई और बॉल सीधे जैसन संगा के हाथों में आ गई. हिल्टन को आउट करार दिया गया और लार्किन के हेलमेट में गेंद लगी थी. जिसके बाद मेडिकल स्टाफ आ आया. बाद में लार्किन का हेलमेट बदला गया. शेफील्ड शील्ड मैच के चौथे दिन ये अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. 

Ind vs Aus: 2 मिनट के मौन के दौरान चिल्लाने लगे फैन्स, विराट कोहली ने दिखाई उंगली और... देखें VIDEO

cricket.com.au के मुताबिक, 2017 से पहले अगर ऐसा हादसा होता तो बल्लेबाज आउट नहीं होता. रूल के मुताबिक, अगर किसी फील्डर के हेलमेट में बॉल लगती है तो डेड बॉल करार दिया जाता. लेकिन फिलिप ह्यूज के ग्राउंड पर मौत होने के बाद रूल में बदलाव किया गया. नए रूल के मुताबिक, शॉट लगने के बाद अगर बॉल फील्डर के हेलमेट में लगती है और कैच किया जाता है तो आउट करार दिया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने 2016-17 में रूल चेंज किया और फिर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट ने यही रूल लाया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JLT Sheffield Shield, Hilton Cartwright, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com