विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

जापानी कपल ने मारवाड़ी भाषा में बोला 'राम-राम', खुद एयर होस्टेज भी हो गई फैन

वीडियो में इस जापानी कपल सबसे पहले राम-राम कहता है कि फिर मारवाड़ी में अपना नाम बताता है कि मारो नाम नगादो है...मारो नाम कोटो है. 

जापानी कपल ने मारवाड़ी भाषा में बोला 'राम-राम', खुद एयर होस्टेज भी हो गई फैन

आजकल विदेशियों की जुबान पर भारतीय भाषाओं का जादू कुछ ज्यादा ही सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में, एक ऑस्ट्रेलिया व्लॉगर डंकन मैकनॉट भारत घूमने आया. उसने मंदिर में खड़े होकर पूरे जोश के साथ 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. विदेशी मेहमान को इतनी खुशी से जयकारा लगाते देख वहां मौजूद लोग भी उसके साथ सुर में सुर मिलाने लगे और इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो गया. 

वहीं, अब एक और विदेशी कपल मारवाड़ी में बात कर रहा है. ये एक जापान से आया कपल है जिनसे इंडिगो की एयर होस्टेज ने मारवाड़ी में बात की. दीक्षा नाम की इस एयर होस्टेज को एयरपोर्ट पर ये विदेशी कपल मिला जो सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि बहुत बढ़िया मारवाड़ी भाषा भी बोलता है. 

वीडियो में इस जापानी कपल सबसे पहले राम-राम कहता है कि फिर मारवाड़ी में अपना नाम बताता है कि मारो नाम नगादो है...मारो नाम कोटो है. 

इस वीडियो को लोगों ने भी खूब पसंद किया और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. 

बता दें, मारवाड़ी भाषा अपनी मीठी बोली और सीधेपन के लिए जानी जाती है. मारवाड़ी भाषा राजस्थान की प्रमुख लोकभाषाओं में से एक है, जिसे खास तौर पर मारवाड़ क्षेत्र में बोला जाता है. इस क्षेत्र में जोधपुर, पाली, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर और आस-पास के इलाके शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Couple, Marwadi, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com