विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2018

VIDEO: फ्लाइट में धोनी से मजाक करने पहुंचे हार्दिक पंड्या, माही ने ऐसे भगाया

फ्लाइट में हार्दिक पंड्या लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे. जैसे ही वो महेंद्र सिंह धोनी ने एक चिप्स देकर उनको हाय कहा और टाटा कर दिया. जिसके बाद वो हंसते हुए बाय बाय बोलते हुए निकल गए.

VIDEO: फ्लाइट में धोनी से मजाक करने पहुंचे हार्दिक पंड्या, माही ने ऐसे भगाया
IRELAND V INDIA: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा कुछ दिनों में शुरू होने वाला है. लेकिन उससे पहले वो डब्लिन में आयरलैंड से दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगे. 23 जून को टीम इंडिया डब्लिन में पहुंच चुकी थी. आज का मुकाबला खेलकर टीम इंडिया 100 टी-20 मैच खेलने वाली 7वीं टीम बन जाएगी. Virat Kohli एंड कंपनी ने फ्लाइट में खूब मस्ती की. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

सेल्फी क्लिक कर रहे थे विराट कोहली, पीछे से एक शख्स ने किया कुछ ऐसा

शिखर धवन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने एमएस धोनी को राम और विराट कोहली को लक्ष्मण बताया था. अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक पंड्या ने MS Dhoni के साथ मजाक करने की कोशिश की. लेकिन उससे पहले ही माही ने हार्दिक को बड़े ही मजेदार तरीके से उन्हें दूर कर दिया. 

Sanju के फैन हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी, ऐसे किया संजय दत्त स्टाइल डांस, देखें VIDEO

फ्लाइट में हार्दिक पंड्या लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे. वो खिलाड़ियों के पास आकर उनके साथ मस्ती कर रहे थे. बारी-बारी से वो सभी खिलाड़ियों के पास पहुंचे. जैसे ही वो महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंचे तो उस वक्त माही लेपटॉप पर कुछ देख रहे थे और चिप्स खा रहे थे.

FIFA World Cup 2018: विराट कोहली ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कहा G.O.A.T, जानें क्या है मतलब

उन्होंने एक चिप्स देकर उनको हाय कहा और टाटा कर दिया. जिसके बाद वो हंसते हुए बाय बाय बोलते हुए निकल गए. धोनी का फनी रिएक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है.  सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बता दें, आयरलैंड से टी-20 सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड से 3 जुलाई से 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट सीरीज खेलेगी. 

देखें VIDEO-
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ireland V India, Hardik Pandya, MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com