IPL 2021 CSK Vs MI: आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians Vs Chennai Super Kings) के बीच मुकाबला खेला गया. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) की 34 गेंद में 87 रन की नाबाद पारी के दम पर मुंबई इंडियन्स ने बड़े स्कोर वाले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को चार विकेट से हरा दिया. मैन ऑफ मैच पोलार्ड (Kieron Pollard) इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया. दूसरे गेंदबाज जहां रन लुटा रहे थे, वही उन्होंने दो ओवर में महज 12 रन देकर दो अहम विकेट भी झटके. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की गेंद पर 103 मीटर लंबा छक्का जड़ा. जिसको देखकर एमएस धोनी (MS Dhoni) भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है.
मुंबई इंडियंस 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 131 रन बना चुका था. क्रीज पर कीरॉन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या मौजूद थे. शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कीरॉन पोलार्ड ने सामने की तरफ 103 मीटर लंबा छक्का जड़ा. जिसको देखकर एमएस धोनी हैरान रह गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां क्लिक कर देखें पूरा VIDEO
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडु की 27 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर चार विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. मुंबई ने छह विकेट गंवा कर आखिरी गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल किया जो सफलतापूर्वक रनों का पीछा करते हुए उसका सबसे बड़ा स्कोर है.
पोलार्ड ने अपनी पारी में आठ गगनचुंबी छक्को के अलावा छह चौके भी लगाये. उन्होंने मौजूदा सत्र का सबसे तेज अर्धशतक महज 17 गेंद में पूरा करने के अलावा कृणाल पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 41 गेंद में 89 रन की अहम साझेदारी की. चेन्नई को खराब क्षेत्ररक्षण का भी खामियाजा भुगतना पड़ा 18वें ओवर में शारदुल ठाकुर की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने पोलार्ड का कैच टपका दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं