विज्ञापन

35 साल पुराना 'भाभी जी' के विभूती जी का रोमांटिक गाना, उदित नारायण की दिलकश आवाज और जतिन-ललित के संगीत ने रचा इतिहास

1991 में एक फिल्म आई थी 'यारा दिलदारा' इस फिल्म में आसिफ शेख लीड रोल में थे. उन पर एक ऐसा रोमांटिक गाना फिल्माया गया था जिसकी बराबरी आज तक कोई नहीं कर पाया है.

35 साल पुराना 'भाभी जी' के विभूती जी का रोमांटिक गाना, उदित नारायण की दिलकश आवाज और जतिन-ललित के संगीत ने रचा इतिहास
आसिफ शेख फिल्म से लेकर टेलीविजन तक हर मीडियम में लगातार काम कर रहे हैं
Social Media
नई दिल्ली:

एंड टीवी का शो 'भाभी जी घर पर हैं' छोटे पर्दे का एक हिट शो है. इस शो के सभी किरदारों ने घर घर में पहचान बनाई और लोगों के बीच इतने पसंद किए गए कि इन्हें उनके किरदार के नामों से ही जाना जाने लगा. ऐसा ही एक किरदार है विभूती जी जिसे आसिफ शेख ने निभाया था. 90 के दशक के पॉपुलर चेहरा आसिफ शेख को आज के जमाने के लोग भले ही विभूती जी के नाम से पहचानें लेकिन नाइंटीज के लोग जानते हैं कि आसिफ अपने पीक पर क्या क्या कर चुके हैं. आज हम आपको विभूती की एक बेहद पॉपुलर गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इस गाने का रीमेक भी हुआ और वह भी काफी पसंद किया गया.

साल 1991 में आया विभूती जी का हिट रोमांटिक सॉन्ग

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 1991 में आई फिल्म 'यारा दिलदारा' में आया था. इस गाने का नाम है 'बिन तेरे सनम'. देखिए आ गया ना याद. ये गाना उस दौर में तो काफी पसंद किया ही गया. इसे आज भी यंगस्टर्स काफी इंजॉय करते हैं. यूं तो ओरिजनल पीस अपने आप में ही क्लासिक है लेकिन इसके कई रीमेक भी हिट हुए. 90 के दशक के इस हिट रोमांटिक गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. वहीं इसे गाया उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने था. इस गाने के म्यूजिक कम्पोजर जतिन ललित था. अगर आप कलाकारों की पूरी लिस्ट देखें तो ये अपने आप में एक शानदार कॉम्बो था जिसने एक हिट गाना दिया. आज के बच्चों के लिए इस गाने का सबसे शॉकिंग पार्ट आसिफ शेख ही होंगे क्योंकि उन्होंने इमैजिन नहीं किया होगा कि विभूती जी कभी फिल्मों के रोमांटिक हीरो भी रहे होंगे.

आसिफ शेख का फिल्मी करियर

आसिफ शेख जाने-माने टीवी, स्टेज और फिल्म एक्टर हैं. उन्होंन दूरदर्शन के पॉपुलर शो हम लोग में राजकुमार अजय सिंह का किरदार निभाया था. उन्होंने यस बॉस जैसी कई पॉपुलर शो में काम किया. यह सो 1999 से 2009 तक चला था. इसके अलावा उनका शो 'भाभीजी घर पर हैं' को तो आप जानते ही हैं. यह सबसे लंबे चले भारतीय कॉमेडी सिटकॉम में से एक है. फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 1988 में 'रामा ओ रामा' से डेब्यू किया था. अभी 2023 में वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में डॉक्टर के किरदार में थे.

यह भी पढ़ें: 'सिगरेट के धुंए का छल्ला बनाके' 24 साल पुराना संजू बाबा का गाना, 5 कलाकारों ने मिलकर दी आवाज, Gen Z को भी कूल लगेगा ये पुराना हिट नंबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aasif Sheikh Actor, Aasif Sheikh Bhabi Ji Ghar Par Hain, Romantic Songs, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com