विज्ञापन

मोहब्बत नहीं, मौत का जश्न है ब्राइडल एंट्री पर बजने वाला गाना, पिता की मौत से मिली थी कैलाश खेर को प्रेरणा, आज है सुपरहिट  

कैलाश खेर का यह गाना आज शादियों में दुल्हनों की एंट्री पर जरुर बताया जाता है क्योंकि इसके बोल मोहब्बत की तरफ इशारा करते हैं. लेकिन असलियत में यह मौत का जश्न बयां करते हैं.  

मोहब्बत नहीं, मौत का जश्न है ब्राइडल एंट्री पर बजने वाला गाना, पिता की मौत से मिली थी कैलाश खेर को प्रेरणा, आज है सुपरहिट  
कैलाश खेर का वो सुपरहिट गाना, जो शादी ब्याह में खूब देता है सुनाई
नई दिल्ली:

कैलाश खेर बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं, जिनके सूफी से लेकर क्लासिकल संगीत में मोहब्बत और प्यार से सराबोर गाने सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन बात जब कैलाश खेर जैसे सिंगर की आती है, तो गाने की हर पंक्ति का अपना वजूद होता है और उनके गाने और आवाज सीधा दिल पर असर करती है. आज 700 गानों में अपनी आवाज देने वाले कैलाश खेर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. सिंगर ने 'अल्लाह के बंदे हंस दे' और 'रब्बा इश्क न होवे' जैसे गानों से पॉपुलैरिटी हासिल की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर का 'आज मेरे पिया घर आवेंगे' रोमांटिक नहीं बल्कि स्पिरिचुअल सॉन्ग है?

शादी ब्याह में बजने वाला गाना है मौत का जश्न

कैलाश खेर के शादी-ब्याह में बजने वाले 'आज मेरे पिया घर आवेंगे' गाने को लेकर लोगों के बीच धारणा है कि दुल्हन अपने पिया के लिए सज रही है और उनके स्वागत की तैयारी कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं है. ये गाना आत्मा और परमात्मा के मिलन को दिखाता है. गाने की पहली पंक्ति 'हे री सखी मंगल गाओ री, धरती अंबर सजाओ री, आज उतरेगी पी की सवारी' का अर्थ है कि एक आत्मा, जो शरीर को त्याग चुकी है, वो अपने परमात्मा यानी अपने 'पी' से मिलने के लिए उत्साहित है. आत्मा खुद का 'शृंगार' कर रही है, खुद को बुरे कर्मों से मुक्त करती है और अब अपने 'पी' से मिलना चाहती है. 

ये भी पढे़ं- बिग बॉस 20 में रीति और काजी के बीच बहस, बेटी के बारे में मनोज तिवारी बोले- डर कर देख रहा हूं

कैलाश खेर को मौत से मिली थी प्रेरणा

कैलाश खेर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि गाना बनाने की प्रेरणा उन्हें मौत से ही मिली थी. उन्होंने खुद बताया था कि 21 नवंबर के दिन मेरे पिता जोर-जोर से हरे राम और भगवान के भजनों को चिल्ला-चिल्ला कर गा रहे थे, जो देखने में नॉर्मल नहीं लग रहा था. वे अपने भगवान में लीन थे और मुख पर सिर्फ 'ईश्वर' का नाम था. मैंने उनसे पूछा कि पिताजी, आप ठीक हैं? लेकिन तभी उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन उनके चेहरे पर एक खुशी और शांति थी, जैसे वे अपने परमात्मा से मिलकर पूर्ण हो चुके हैं. 

पिता की मौत के दिन दी लाइव परफॉर्मेंस

उन्होंने कहा कि मेरे पिता को अहसास हो चुका है कि वे आज परमात्मा में लीन होने वाले हैं और वे खुश थे, सुकून में थे. पिता की मौत के बाद कैलाश टूट गए थे, क्योंकि उनके पिता ने ही उन्हें संगीत का ज्ञान दिया था. पिता की मौत के दिन भी उन्होंने स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दी थी, क्योंकि उस वक्त वे अपने करियर के संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे. पिता की मौत के बाद ही आत्मा और परमात्मा के इस रिश्ते को उन्होंने शब्दों के माध्यम से गीत में पिरोकर एक मार्मिक गीत बनाया. सिंगर ने कहा था कि ये गाना उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि ये उन्हें उनके पिता की याद दिलाता है. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना 17 लगातार हिट फिल्मों में शामिल है ये 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश ने बांधा समां

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Piya Ghar Aaya, Kailash Kher, Kailash Kher Song, Bollywood Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com