इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो हैं, जहां लोगों ने बॉलीवुड सीन्स को रिक्रिएट किया और खूब वाहवाही बटौरी. इंडोनेशिया (Indonesia) के बॉलीवुड फैन्स (Bollywood Fans) के एक ग्रुप ने ऐसा ही वीडियो शेयर किया, जहां उन्होंने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (Kabhi Khushi Kabhie Gham) के हिट सॉन्ग 'बोले चूड़ियां, बोले कंगना...' (Bole Chudiyan) पर जबदस्त डांस किया और इंटरनेट पर धमाल मचा दिया. हमें यकीन है कि यह वीडियो आपको बहुत पसंद आएगा. उन्होंने ठीक वैसा ही डांस किया, जैसे फिल्म में करीना कपूर, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान और काजोल ने किया था.
वीडियो को वीना फैन ने शेयर किया, जो एक इंडोनेशियाई डांसर, YouTuber और एक विशाल बॉलीवुड प्रशंसक है. वीना फैन और उनके समूह ने अपने नए वीडियो में करण जौहर की फिल्म के हिट गाने बोले चुडियां को रिक्रिएट किया. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
वीडियो में करीना कपूर खान का किरदार वीना ने निभाया और उनके समूह के सदस्यों ने अन्य सितारों की भूमिका निभाई. उनके रीमेक वर्जन में प्रत्येक चरित्र को मूल वीडियो से शॉट-दर-शॉट दृश्यों को फिर से देखा गया. उन्होंने वैसे ही कपड़े पहने थे, जैसे फिल्म में स्टार्स ने पहने थे. उन्होंने वैसा ही डांस भी किया.
देखें Video:
ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से, वीडियो YouTube पर 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. करण जौहर और फिल्म के सितारे शाहरुख खान, काजोल और ऋतिक रोशन को भी लोगों ने टैग किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
इस वीडियो के अब तक 1.2 लाख लाइक्स और 23 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. यह पहली बार नहीं है जब वीना फैन ने किसी बॉलीवुड गाने को रिक्रिएट किया है। पिछले दिनों, उन्होंने कमली, तुम जो मिले, ज़रा सा झूम लूं में, चोरी चोरी चुपके चुपके और कई और गीतों के नृत्य कवर किए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं