विज्ञापन

फ्रांस में पढ़ाई का पूरा हिसाब वायरल! आंकड़े देख चौंके लोग, बोले- ये तो सोच से भी ज्यादा है

फ्रांस में पढ़ाई करना एक शानदार अवसर हो सकता है, लेकिन इसके लिए अच्छी-खासी फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी है. इस वायरल पोस्ट ने न सिर्फ खर्च की सच्चाई सामने रखी, बल्कि छात्रों को सही जानकारी के साथ फैसला लेने के लिए भी प्रेरित किया है.

फ्रांस में पढ़ाई का पूरा हिसाब वायरल! आंकड़े देख चौंके लोग, बोले- ये तो सोच से भी ज्यादा है
फ्रांस में पढ़ाई के लिए 45 लाख का खर्च, भारतीय छात्रा की पोस्ट वायरल, लोगों ने उठाए सवाल

विदेश में पढ़ाई करना कई छात्रों का सपना होता है, लेकिन इसके पीछे आने वाला खर्च अक्सर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है. हाल ही में एक भारतीय छात्रा ने फ्रांस में अपनी पढ़ाई के खर्च का पूरा ब्यौरा शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई, क्या विदेश में पढ़ाई सच में इतनी महंगी है?

छात्रा ने बताया पूरा हिसाब

भारतीय छात्रा रेन (Raine) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फ्रांस में पढ़ाई के लिए हुए कुल खर्च का खुलासा किया है. उनके अनुसार, कुल खर्च लगभग 45 लाख रुपये तक पहुंचा. उन्होंने खर्च को इस तरह से बताया...
- यूनिवर्सिटी फीस: 32,00,000  रुपये
- वीजा के लिए बैंक बैलेंस: 11,00,000 रुपये
- वीजा और फ्लाइट टिकट: 60,000 रुपये
- फॉरेक्स कार्ड: 80,000 रुपये
- अटेस्टेशन और अपॉस्टिल: 6,000 रुपये

छात्रा ने यह भी बताया कि उन्होंने किसी स्टडी अब्रॉड कंसल्टेंसी की मदद नहीं ली थी.

देखें Video:

इंटरनेट पर छिड़ी बहस

इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं. कुछ लोगों ने इस खर्च को बहुत ज्यादा बताया, जबकि कई लोगों ने छात्रा की पारदर्शिता की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, आपने लिविंग कॉस्ट शामिल नहीं किया, जो करीब 40-45 लाख और हो सकता है. दूसरे यूजर ने कहा, अगर यह बिजनेस स्टडीज है तो समझ आता है, क्योंकि फ्रांस में STEM कोर्सेज में फीस कम होती है. 

पढ़ाई के बाद नौकरी और यूनिवर्सिटी को लेकर सवाल

पोस्ट वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने छात्रा से सवाल भी पूछे कि क्या फ्रांस में पढ़ाई के बाद नौकरी मिल जाती है? शुरुआती सैलरी कितनी होती है? कौन-सी यूनिवर्सिटी बेहतर है- पब्लिक या प्राइवेट? ICN बिजनेस स्कूल में फाइनेंस मास्टर्स कैसा है? इन सवालों से साफ है कि भारत के कई छात्र फ्रांस में पढ़ाई को लेकर गंभीरता से सोच रहे हैं.

असल खर्च और हकीकत

हालांकि छात्रा ने 45 लाख का खर्च बताया, लेकिन कई लोगों का मानना है कि इसमें रहने, खाने, ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस जैसे खर्च शामिल नहीं हैं. ऐसे में कुल खर्च इससे कहीं ज्यादा हो सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 19 साल की उम्र, न कॉलेज न डिग्री, फिर भी BMW में मिली जॉब, सोशल मीडिया ने ऐसे बदली किस्मत!

असली बच्चे जैसे दिखने वाली ये डॉल्स क्यों बन रहीं लोगों का सहारा? बच्चों की तरह प्यार कर रहे लोग, वजह कर देगी हैरान

20 साल के बिना अनुभव वाले लड़के को CEO ने दिया मौका, आज वही है कंपनी का टॉप इंजीनियर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com