विज्ञापन

टैक्स नहीं और बिजनेस क्लास फ्री... भारतीय महिला पायलट ने खोले UAE में नौकरी के राज, लोग बोले- ये तो ड्रीम लाइफ है

भारतीय पायलट निकिता तोमर ने Etihad Airways में मिलने वाली टैक्स-फ्री सैलरी, बिजनेस क्लास यात्रा, फ्री आवास, मेडिकल और शिक्षा सुविधाओं का खुलासा किया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टैक्स नहीं और बिजनेस क्लास फ्री... भारतीय महिला पायलट ने खोले UAE में नौकरी के राज, लोग बोले- ये तो ड्रीम लाइफ है
भारतीय पायलट निकिता तोमर
सोशल मीडिया

पायलट की नौकरी को अक्सर लोग सिर्फ ऊंची सैलरी और विदेश घूमने से जोड़कर देखते हैं. लेकिन UAE की मशहूर एयरलाइन में काम कर रहीं एक भारतीय महिला पायलट ने अपनी जिंदगी के ऐसे फायदे बताए हैं, जिन्हें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए. उनका कहना है कि यहां सिर्फ अच्छी कमाई ही नहीं, बल्कि कई ऐसी सुविधाएं भी मिलती हैं जो नौकरी को एक लग्जरी लाइफस्टाइल में बदल देती हैं. भारतीय पायलट निकिता तोमर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि UAE की 'Etihad Airways' एयरलाइन में काम करने के दौरान उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं. निकिता फिलहाल सीनियर फर्स्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं.

जेब में आती है पूरी सैलरी

निकिता के मुताबिक, सबसे बड़ा फायदा यह है कि UAE में मिलने वाली उनकी सैलरी पूरी तरह टैक्स-फ्री है. यानी जितनी कमाई होती है, उसका पूरा पैसा सीधे खाते में आता है. भारत समेत कई देशों में कर्मचारियों को आयकर देना पड़ता है, लेकिन UAE में यह अरेंजमेंट अलग है. उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके परिवार और दोस्तों को भी बिजनेस क्लास में यात्रा करने की सुविधा मिलती है. इससे वे अपने माता-पिता और करीबी लोगों को दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्रा करा सकती हैं.

होटल का खर्च भी उठाती है एयरलाइन

निकिता ने कहा कि पायलट्स को अक्सर टोक्यो, पेरिस, न्यूयॉर्क और स्पेन जैसे शहरों में लंबी लेओवर स्टे मिलती है. इस दौरान एयरलाइन होटल की व्यवस्था करती है, जिससे उन्हें नए शहरों को करीब से देखने और घूमने का मौका मिलता है. उन्होंने बताया कि एयरलाइन रहने के लिए कंपनी आवास या फिर अच्छा-खासा हाउसिंग अलाउंस देती है. इसके अलावा पूरे परिवार के लिए मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलती है. बच्चों की शिक्षा के लिए अलग से एजुकेशन अलाउंस भी दिया जाता है. निकिता के अनुसार, हर उड़ान में अलग-अलग देशों के क्रू मेंबर्स के साथ काम करने का मौका मिलता है. इससे नई संस्कृतियों, भाषाओं और जीवनशैली के बारे में जानने का अनुभव मिलता है.

अबू धाबी की लाइफस्टाइल भी बनी आकर्षण

पायलट ने कहा कि नौकरी का सबसे खास हिस्सा अबू धाबी में रहना है. उनका मानना है कि यह दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है, जहां सालभर अच्छा मौसम देखने को मिलता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसे 'ड्रीम जॉब' बताया. एक यूजर ने लिखा कि यह तो सपनों जैसी जिंदगी लगती है. वहीं दूसरे ने कहा कि हार्ड वर्क का यही फल है. हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी याद दिलाया कि UAE में रहने का खर्च भी काफी ज्यादा होता है. इसलिए सिर्फ टैक्स-फ्री सैलरी देखकर पूरी तस्वीर नहीं समझी जा सकती है.

कितनी होती है कमाई

एयरलाइन की आधिकारिक जानकारी के अनुसार फर्स्ट ऑफिसर सालाना करीब 5.13 लाख UAE दिरहम तक कमा सकते हैं, जो इंडियन करेंसी में लगभग 1.3 करोड़ रुपये के बराबर है. वहीं कैप्टन की सालाना कमाई 6.74 लाख दिरहम यानी करीब 1.7 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें: इंटर्नशिप के लिए HR के ऑफर पर IIT बॉम्बे ग्रेजुएट ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: उम्र सिर्फ एक नंबर, 73 की उम्र में मां ने लगाई आसमान से छलांग, बेटी ने किया सपना पूरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Etihad Airways, Pilot, UAE Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com