हमारे यहां नदियां भी साफ नहीं हैं और वहां नाला इतना साफ है. सोशल मीडिया पर एक यूजर का यह कमेंट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, जापान में रहने वाले एक भारतीय शख्स ने वहां की साफ-सफाई और डिसिप्लिन का वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. खास बात यह रही कि शख्स ने अपने घर के पीछे बहने वाले साफ-सुथरे नाले को दिखाया, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई.
नाले की सफाई देखकर शख्स रह गया हैरान
वीडियो में युवक बताता है कि वह जापान में अपनी पहली सुबह घर से बाहर निकला तो उसे ऐसा लगा जैसे किसी दूसरी दुनिया में आ गया हो. उसने सबसे पहले अपने घर के पीछे बहने वाला नाला दिखाया और कहा कि उसने आज तक इतना साफ नाला कभी नहीं देखा. युवक ने बताया कि सड़कों पर दूर-दूर तक कचरे का एक ढेर भी दिखाई नहीं दिया. चारों तरफ शांति थी न ट्रैफिक का शोर और न ही बेवजह हॉर्न की आवाज. लोगों का अनुशासन भी उसे काफी प्रभावित कर गया.
हर गली में दिखीं वेंडिंग मशीनें
युवक ने बताया कि लगभग हर गली के कोने पर वेंडिंग मशीन लगी हुई है, जहां से आसानी से खाने-पीने का सामान मिल जाता है. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स जापान की व्यवस्था की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि भारत में भी लोग नियमों का पालन करें तो यहां भी ऐसी साफ-सफाई और अनुशासन देखने को मिल सकता है.
वीडियो के कमेंट में छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर अपनी राय दी. एक यूजर ने लिखा कि हमारे यहां गंगा नदी भी इनती साफ नहीं है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, My favourite country. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पता नहीं वीएचए लोग इतना शांति से कैसे रह लेते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: हाथियों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं