विज्ञापन

पहली बार विदेश पहुंची कामवाली दीदी, डरते-डरते निकली थीं घर से, फिर थाईलैंड में बना ली नई दोस्ती

पहली बार विदेश घूमने पहुंचीं रेशमा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. डर के साथ शुरू हुई उनकी थाईलैंड ट्रिप नई दोस्ती, नए एक्सपीरियंस और एक इमोशनल मैसेज के साथ लोगों का दिल जीत रही है.

पहली बार विदेश पहुंची कामवाली दीदी, डरते-डरते निकली थीं घर से, फिर थाईलैंड में बना ली नई दोस्ती
वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम/ @anishbhagatt

एक तरफ पहली विदेश ट्रिप का एक्साइटमेंट, दूसरी तरफ अनजान देश में अकेले घूमने का डर. घरों में काम करने वाली रेशमा जब पहली बार थाईलैंड पहुंचीं तो उनके मन में ढेर सारे सवाल थे. लेकिन दिन खत्म होते-होते उनके चेहरे पर ऐसी मुस्कान थी, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. पुरण पोली से दोस्ती करने वाली रेशमा की ये कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग कह रहे हैं कि कभी-कभी छोटी-सी खुशी भी जिंदगी की सबसे बड़ी जीत बन जाती है.

पहली बार अकेले निकलीं विदेश

रेशमा कंटेंट क्रिएटर अनीश भगत के सपोर्ट से थाईलैंड पहुंचीं. उन्होंने बताया कि वो काफी घबराई हुई थीं क्योंकि वहां वो किसी को नहीं जानती थीं. उन्होंने ये भी कहा कि इससे पहले वो कभी किसी पुरुष के बिना अकेले बाहर नहीं निकली थीं. ऐसे में विदेश में अकेले घूमना उनके लिए बड़ी बात थी.

पुरण पोली ने बना दी नई दोस्ती

रेशमा को लगा कि अगर भाषा समझ नहीं आए तो खाना लोगों को जोड़ सकता है. इसी सोच के साथ उन्होंने पुरण पोली बनाई. बैंकॉक की सड़कों पर घूमते हुए उन्होंने एक विदेशी टूरिस्ट को पुरण पोली खिलाई. बस यहीं से उनकी पहली दोस्ती हो गई. खाने की वजह से शुरू हुई ये छोटी सी मुलाकात लोगों को खूब पसंद आ रही है.

दिनभर घूमीं, नए लोगों से मिलीं

साड़ी पहनकर रेशमा ने बैंकॉक की गलियों में अपना पहला व्लॉग भी बनाया. इस दौरान उनकी मुलाकात एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से हुई. दोनों ने साथ में समय बिताया और लंच भी किया. रेशमा ने कहा कि जिंदगी की जिम्मेदारियों में महिलाएं अक्सर खुद के लिए समय निकालना भूल जाती हैं. इस ट्रिप ने उन्हें खुद को थोड़ा और करीब से जानने का मौका दिया.

आप भी देखिए ये वीडियो

आखिर में खुद से कही दिल छू लेने वाली बात

पूरा दिन घूमने और नए अनुभव लेने के बाद रेशमा ने खुद से कहा, 'रेशमा, मुझे तुम पर गर्व है.' यही एक लाइन लोगों के दिल में उतर गई. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि रेशमा की खुशी, उनका डर और फिर उसे पार करने का तरीका बेहद खूबसूरत है. यही वजह है कि उनकी ये कहानी लाखों लोगों को पसंद आ रही है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: इनके पास टिकट है...ट्रेन में सफर करता दिखा भैंस का बच्चा, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग

यह भी पढ़ें: क्या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कट जाएगा चालान? वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Maid Viral Story, Social Media Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com