विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2011

दुबई में भारतीय बच्चा बना करोड़पति

दुबई में पांच साल का एक भारतीय बच्चा लॉटरी के जरिए रातोंरात करोड़पति बन गया। इस बच्चे का नाम इब्राहीम फहीमुद्दीन शेख है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: दुबई में पांच साल का एक भारतीय बच्चा लॉटरी के जरिए रातोंरात करोड़पति बन गया। इस बच्चे का नाम इब्राहीम फहीमुद्दीन शेख है। नेशनल बांड्स कॉरपोरेशन के ड्रॉ के जरिए इब्राहीम को करोड़पति चुना गया। इस साल यहां लॉटरी के जरिये करोड़पति बनने वाला इब्राहीम दूसरा शख्स है। इब्राहीम के पिता को उनके बेटे की लॉटरी लगने की सूचना शनिवार को मिली। उन्होंने बताया, पहले मुझे लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि मैं कारपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं यह सुनकर बहुत खुश हुआ। मेरा बेटा भी बहुत खुश है। मुझे लग रहा है कि मैं एक करोड़पति बेटे का पिता हूं। मैं नेशनल बांड का शुक्रगुजार हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, दुबई, करोड़पति, बच्चा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com